SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर… WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो गलती से भी न करें क्लिक; बैंक ने जारी की चेतावनी
SBI Fraud Message Alert: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत ही जरूरी है. मालूम हो कि इन दिनों डिजिटल फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्कैम करने के लिए स्कैमर्स अलग-अलग तरीके अख्तियार कर रहे हैं. तो इसी के साथ ही इन दिनों लोगों को बैंक के नाम पर मैसेज भेजा जा रहा है. इन मैसेज में एक लिंक दिया जा रहा है. साथ ही यूजर्स लिंक पर क्लिक कर दें, इसके लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. कुछ इसी तरह की शिकायतें SBI यूजर्स के पास से भी मिली हैं. इसको लेकर SBI की ओर से अपने यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की गई है.

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कुछ लोग SBI के नाम पर नकली मैसेज भेज रहे हैं. ये मैसेज Whatsapp और एसएमएस के माध्यम से भेजे जा रहे हैं. इन मैसेज में कहा जा रहा है कि आपके एसबीआई रिवार्ड पॉइंट्स जल्द ही खत्म हो जाएंगे. ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द रिडीम कर लें. बैंक ने ये भी कहा है कि मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है. मालूम हो कि SBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपने ग्राहकों को इसके बारे में जानकारी दी है और कहा है कि बैंक कभी भी इस तरह के मैसेज नहीं भेजता है. इसलिए ग्राहक ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें.
जानें क्या हैं SBI रिवार्ड पॉइंट्स?
मालूम हो कि SBI अपने ग्राहकों को प्रत्येक लेन-देन पर रिवार्ड पॉइंट्स भेजता है और प्रत्येक एक पॉइंट की कीमत 25 पैसे होती है. इस रिवार्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल किसी भी प्रोडक्ट या सर्विसेज को खरीदने के लिए ग्राहक कर सकते हैं. मसलन मूवी टिकट, कपड़े, डीटीएच रिचार्ज या फिर मोबाइल फोन भी खरीदने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.