Shakuntala University: दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब नॉन-सीयूईटी माध्यम से भी होंगे प्रवेश

Share News

Shakuntala University: डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr. Shakuntala Mishra National Rehabilitation University) लखनऊ द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु नॉन -सीयूईटी माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ करने की सूचना जारी की गई है।

कुलपति आचार्य संजय सिंह ने इस सम्बंध में बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों को सीयूईटी प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 50 फीसदी सीटों पर सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश होगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति ने आगे कहा, “दिव्यांग विद्यार्थियों को सीयूईटी प्रक्रिया में तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय ने अपने स्तर से प्रवेश प्रक्रिया संचालित करने का निर्णय लिया है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। हमारा उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सहज, सुलभ और समावेशी शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है।”

विवि कुलसचिव रोहित सिंह ने बताया कि विस्तृत प्रवेश विवरण एवं प्रॉस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्रवेश निदेशक प्रो अनामिका चौधरी की ओर से जारी सूचना के अनुसार बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी., बीबीए, बीसीए, बी.टेक, बी.फार्मा, डी.फार्मा सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में 15 मई से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट dsmru.up.nic.in एवं dsmnru.ac.in के माध्यम से किए जाएंगे।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 100 रुपये

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 100 रुपये तथा गैर-दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने एक साल तक सोने के आभूषण न खरीदने की दी सलाह…बोले वर्क फ्रॉम होम करो; जानें क्यों कहा ऐसा? Video