Chanakya Niti: इस तरह की युवतियां पति के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली, विवाह होते ही बदल जाता है भाग्य, देखे क्या कहती है चाणक्य नीति
Chanakya Niti: भला कौन नहीं चाहता कि जिस लड़की से उसकी शादी हो, वह उसके लिए शुभ हो और शादी होने के बाद लड़की की किस्मत मिलने के बाद लड़का का भी भाग्य बदल जाए. इसको लेकर आचार्य चाणक्य ने भी चाणक्य नीति में लिखा है.
बता दें कि चाणक्य नीति ने मानव जीवन से जुड़े सभी मुद्दों पर खुलकर बात की. इसी में से एक जीवनसाथी को लेकर भी कही है. ये तो सभी जानते हैं कि, पति-पत्नी का रिश्ता बहुत अहम होता है. हालांकि लोग ये मानते हैं कि विवाह के बंधन तो भगवान के घर में बंधते हैं और ये पहले से ही तय होते हैं. कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने पति की सोई हुई किस्मत को जगा देती हैं. कभी-कभी तो पुरुष के जीवन में तमाम ऐसे बदलाव होते हैं जो शादी से पहले नहीं होते. तभी तो कहा जाता है कि ये पत्नियां अपने पतियों के लिए भाग्यशाली साबित हुई हैं। आचार्य चाणक्य भी इस बात का समर्थन करते हैं और कहते हैं कि पत्नियों के कुछ विशेष गुण पति को भाग्यशाली बनाने में मदद करते हैं।
इस तरह की लड़की होती है भाग्यशाली
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो स्त्री धर्म के मार्ग पर चलती है, वह अपने पति के लिए भाग्यशाली होती है। जो महिला भगवान में आस्था रखती है उसके घर में हमेशा भगवान रहते हैं। जिस घर में भगवान का वास होता है वहां किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता है। इसलिए धार्मिक विचारों वाली महिलाएं अपने पति के लिए भाग्यशाली होती है। हालांकि इसको लेकर सनातन के शास्त्रों में भी लिखा गया है कि शादी के बाद धार्मिक गुणों वाली महिलाएं ही घर को स्वर्ग बनाती हैं और पति का भाग्य जगाती हैं.
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)