सुवेंदु अधिकारी ने छुए थे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर…अब बनने जा रहे हैं बंगाल के मुख्यमंत्री; बोले यूजर्स- Video
Suvendu Adhikari touches UP CM Yogi Adityanaths Feet: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पश्चिम बंगाल के होने वाले मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के पैर छूते हुए दिख रहे हैं. यह वीडियो उस समय का है जब विधानसभा चुनाव की रैली के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के कांथी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया था.
इसी दौरान मंच पर जैसे ही सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे तो सुवेंदु अधिकारी तेजी से उनकी ओर आगे बढ़े और फिर सीएम योगी को भगवा रंग का पटका पहनाने के तुरंत बाद ही उनके सामने दंडवत प्रणाम करने लगे. यानी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सीएम योगी के आशीर्वाद के कारण ही बंगाल में भाजपा ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है और अब सुवेंदु अधिकारी बंगाल के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. इसी तरह अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी सुवेंदु अधिकारी पर योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद ही बता रहे हैं और कह रहे हैं कि आज बंगाल में सुवेंदु अधिकारी जो मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं वो योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद की वजह से ही है क्योंकि वह एक योगी हैं और योगी का आशीर्वाद हमेशा फलीभूत होता है.
इस तरह से भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. बता दें कि आज विधायक दलों की हुई बैठक में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया है और वह कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे.
CM योगी के पैर छूते हुए सुवेंदु की वीडियो वायरल!
बंगाल में विधायक दल के नेता बनने के बाद सुवेंदु अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है.#Newsleader #suvenduadhikari #cmyogi
Bengal New CM | Suvendu Adhikari | CM of Bengal @SuvenduWB @myogiadityanath pic.twitter.com/Bwz2ap0jAI
— News Leader (@NewsLeaderLive) May 8, 2026