“दोषियों को फांसी नहीं… ” सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद बंगाल में सियासत तेज; मां-भाई ने की ये मांग, TMC बोली…-Video

Share News

Suvendu Adhikari PA Killed: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से ही खूनी खेल और हिंसा जारी है. तो वहीं बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे पूरे बंगाल में हड़कंप मचा हुआ है. तो वहीं बंगाल में इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है.

जानकारी सामने आई है कि यह घटना नार्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के डोहरिया मोड़ पर उस समय हुई जब चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी में मौजूद थे और अपने घर के पास ही थे.

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन स्थानीय हिस्ट्रीशटर को हिरासत में लिया है और इनसे पूछताछ जारी है. तो वहीं इस मामले में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने सीबीआई जांच की मांग की है.

इसी बीच चंद्रनाथ रथ की मां हसिरानी रथ का बयान सामने आय़ा है उन्होंने दोषियों को सजा के लिए कहा कि ठमैं चाहती हूं कि दोषियों को सजा मिले लेकिन मैं एक मां हूं, मैं उन्हें फांसी नहीं देना चाहती. मैं उनके लिए आजीवन कारावास चाहती हूं.”

इसी के साथ ही मां ने कहा है कि जो कुछ भी यह हुआ है सब भाजपा के सत्ता में आने के कारण हुआ है. हमारे प्रदेश अध्यक्ष और नेता बार-बार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहे हैं, लेकिन सत्ताधारी दल के लोग लगातार भड़काऊ बयान दे रहे थे और कह रहे थे कि 4 जुलाई के बाद दिल्ली के पिता हमें नहीं बचा पाएंगे.

मां ने आगे कहा कि उन लोगों ने जो कहा था 4 जुलाई के बाद वही कर दिखाया. अगर मेरे बेटे की मौत किसी दुर्घटना में हुई होती तो मुझे इतना दुख नहीं होता. वह आगे बोलीं कि बदमाशों ने जिस तरह से मेरे बेटे को प्रताड़ित कर मार डाला, ये सब तृणमूल की मनगढ़ंत कहानियां हैं. वह ये भी बोलीं कि जब से सुवेंदु बाबू ने ममता बनर्जी को हरा कर भाजपा में जीत हासिल की है तब से मेरा परिवार ऐसे ही खतरे का सामना कर रहा है.

उन्होंने शांति बनाए रखने का दिया था निर्देश

चंद्र की हत्या को लेकर छोटे भाई देव कुमार का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि “कल वे हमारे साथ बैठे थे, उन्होंने हमसे बात की थी.” रोते हुए भाई ने कहा कि दोपहर 2 बजे के बाद वे कोलकाता के लिए निकले थे. उनकी दुश्मनी तो किसी के साथ भी नहीं थी. भाई ने हमें बताया था कि 2021 के चुनावों के बाद TMC ने हिंसा भड़काई थी. इसके बाद भी हमें उन्होंने शांति बनाए रखने का प्रयास करने की बात कही थी. उन्होंने यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोई भी किसी भी प्रकार की हिंसा में शामिल न हो. इसी के साथ ही भाई ने साजिश रचने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

मामले की हो सीबीआई जांच

इस मामले को लेकर TMC नेता संदीपन साहा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह इस घटना की कड़ी निन्दा करते हैं. जिसने भी यह काम किया है उसे कड़ी से कड़ी सज़ा होनी चाहिए। मामले की सीबीआई जांच कराई जाए. वह आगे बोले कि हमारे पार्टी दफ़्तरों पर कब्ज़ा किया जा रहा है. प्रदेश में हिंसा हो रही है. चुनाव में जीत-हार होती रहेगी लेकिन जो हारेगा उस पर इस तरह विपत्ति आ जाएगी, यह संस्कृति बंगाल से जानी चाहिए. चाहे वह कोई भी करे.

गाड़ी रुकवाकर मारी गई गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर बाइक पर आए थे और चंद्र की गाड़ी रुकवाई और फिर एक के बाद एक तीन राउंड गोलियां चलाईं. गोली सीधे उनके सीने में मारी गई. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. एक सुरक्षा गार्ड भी इस हमले में घायल हुआ है. तो वहीं ये भी खबर सामने आई है कि घटना के समय चंद्र के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था. वह भी घायल हुआ है. उसे अस्पताल ले जाया गया है तो वहीं चंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके पर जांच के लिए CID ​​टीम मौके पहुंची है.

ये भी पढ़ें-बंगाल में हिंसा…टकराए BJP-TMC कार्यकर्ता; जगह-जगह शुरू हुई भगवा पुताई-Video