T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा की आंखें हुई नम, राहुल द्रविड़ ने दिया सहारा, वायरल हुआ वीडियो
November 10, 2022
No Comments
गुरुवार का दिन भारतीय क्रिकेटर्स और प्रशंसकों के लिए दुख भरा रहा। टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली निराशाजनक हार के बाद जहां एक ओर भारतीय फैंस दुखी हैं तो वहीं क्रिकेटर्स भी दुखी हैं। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, नतीजतन सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। अब फाइनल में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच होगा।
फिलहाल इंग्लैंड से मिली हार के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने आंसु छुपाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं मुख्य कोच राहुल द्रविड़ रोहित को सांत्वना देते दिखाई दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो