Helicopter crashes: हेलीकॉप्टर क्रैश…पायलट सहित 6 की मौत-Video
Helicopter crashed: उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आई है. यहां बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा को वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। एसडीएम ने घटना की पुष्टि करते हुए पायलट सहित 6 यात्रियों की मौत की बात रही है. फिलहाल मौके पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हैं.
घटना के वक्त हेलीकॉप्टर नें कैप्टन हिमांशु और प्रताप, अरुण,शंकर गौड़, सुधीरके एचएस नटराज मौजूद थे. सभी की मौत हो गई है. हेलीकॉप्टप मारवाड़ी के पास क्रैश हुआ. हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन का था. हेलिकॉप्टर मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उत्तराखंड से बड़ी खबर :-
बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में चाई गांव के पास क्रैश हुआ, पायलट समेत छह यात्री थे सवार, सेना की यूनिट ने DM चमोली को दी सूचना, खराब मौसम की वजह से हुआ हादसा, पायलट से अभी तक संपर्क नहीं हो सका। https://t.co/qlTymNCm9z— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) October 30, 2026
घटना के बाद सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है और कहा है कि जोशीमठ के पास छई गांव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की ओर से संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश।
बद्रीनाथ धाम से दोपहर उड़ान भरने के बाद हाथी पर्वत/चाई गांव के पास संपर्क टूट गया।
Trans Bharat Aviation का हेलीकॉप्टर (VT-HCX), 5 यात्री 1 पायलट सवार।
CM @pushkardhami ने पुष्टि की — जिला प्रशासन, SDRF और सेना रेस्क्यू में जुटी है।
बारिश-बर्फबारी के बीच सर्च ऑपरेशन जारी।#Uttarakhand #HelicopterCrash #Joshimath #Chamoli
— Om Prakash Rastogi (@OmprakashRast13) October 30, 2026
ये भी पढ़ें-रैपिडो बुक करते वक्त रहें सावधान… राइडर निकला जैश का संदिग्ध आतंकी, महाराष्ट्र ATS ने दबोचा