Taali Teaser: अब बजेगी सुष्मिता सेन की “ताली”, बोलीं बजवाउंगी, बजाउंगी नहीं, वीडियो हुआ वायरल

July 31, 2023 by No Comments

Share News

Taali Teaser: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा सुष्मिता सेन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. वह अपनी अपकमिंग सीरीज ‘ताली’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. ये सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है. तो वहीं इस सीरीज का टीजर रिलीज होने के बाद इसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. सीरीज में सुष्मिता ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की जिंदगी की कहानी के बारे में बताया गया है.

गौरी सावंत सोशल वर्कर हैं और किन्नरों के हित के लिए काम करती हैं. वही, ‘आर्या’ सीरीज में अपनी बेहतरीन अदाकारी के बाद अब सुष्मिता ‘ताली’ में अपना कमाल दिखाने वाली हैं. दरअसल, ‘ताली’ वेब सीरीज का डायरेक्शन रवि जाधव ने किया है. रिलीज किए गए टीजर में सुष्मिता दमदार लुक में नजर आ रही हैं. बता दें कि इस सीरीज में सेन किन्नर की भूमिका में दिखाई दे रही हैं. वहीं वायरल वीडियो में वह कह रही है कि, “नमस्कार मैं गौरी, जिसे कोई सोशल वर्कर कहता है, कोई किन्नर बुलाता है, तो कोई गेम चेंज. ये कहानी इसी की है गाली से ताली तक.” इस सीन में एक्ट्रेस गले में साई बाबा का लॉकेट पहने हुई हैं. इस टीजर को देखने के बाद लोग सुष्मिता की एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं.