तालिबान बढ़ रहा आगे, अब घुसा पाकिस्तान में, लहराए सफेद झंडे, कहीं साजिश तो नहीं
चमन (पाकिस्तान)। अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबानी यहां की जेल में पहले से बंद तालिबानियों को आजाद कर रहे हैं। जेल से छूटने के बाद हजारों की संख्या में इन अफगान तालिबानियों को पाकिस्तान में कानूनी रूप से प्रवेश दिया जा रहा है। जानकारों का मानना है कि भविष्य में इन लोगों का इस्तेमाल पाकिस्तान भारत के खिलाफ भी कर सकता है। इस तरह से भारत की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि अब देश की सीमा से लगा उसका एक और दुश्मन बढ़ गया है। पाकिस्तान और चीन तो पहले से ही गाहे-बगाहे देश पर आतंक फैलाने से नहीं चूक रहे थे।
गौरतलब है कि हाल ही में तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद से उसने पहले से यहां की जेलों में बंद तालिबानियों को रिहा कर रहे हैं। जेल से छूटने के बाद अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्व में स्पिन बोल्डक/चमन सीमा पार से हजारों की संख्या में अफगानी पाकिस्तान में प्रवेश कर रहे हैं। फिलहाल तो इनमें से तमाम इलाज की मांग करने वाले मरीज भी शामिल हैं।
अफगानी यात्रियों और अधिकारियों ने अल जजीरा को बताया कि मंगलवार को सभी अफगानों के लिए वैध पहचान दस्तावेज व पाकिस्तान में पंजीकृत अफगान शरणार्थी होने का प्रमाण लेकर सीमा खोल दी गई। सीमा पर एकत्र हुए लोगों में से कई ने अल जजीरा को बताया कि वे तालिबान द्वारा अफगान जेलों से रिहा किए गए रिश्तेदारों को खोजने के लिए पाकिस्तान आए हैं।
इस दौरान अफगान तालिबान के सफेद झंडे हवा में लहरा रहे थे। रिश्तेदारों ने लौटने वाले लड़ाकों का स्वागत किया। जानकारों का कहना है कि भारत को अब और सतर्क रहने की जरूरत है। हो सकता है कि अब आतंकवादी गतिविधियां भी और बढ़ जाएं। क्योंकि पाकिस्तान में तो पहले से ही भुखमरी फैली हुई है। ऐसे में पाकिस्तान में घुसते हजारों तालिबानियों का पालन-पोषण पाकिस्तान कैसे करेगा। पैसे का लालच देकर पाकिस्तान इनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ भी कर सकता है।