Video:छत से कूड़ा फेंक रहा शख्स खुद ही आ गिरा कूड़ा गाड़ी में, वायरल हुआ वीडियो
August 4, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स अपने घर की दूसरी मंजिल से कूड़े गाड़ी में कूड़ा फेंक रहा है। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ता है और वह सीधा कूड़ा गाड़ी में आकर गिर जाता है। इसके बाद आस-पड़ोस के लोग आकर शख्स को बचाते हैं।
फिलहाल ये वीडियो कहां का है और शख्स को कितनी चोटें आई, इसकी जानकारी तो नहीं हो सकी है, लेकिन यह वीडियो उन लोगों को सतर्क करता है जो इस तरह की हरकत करते हैं, जिससे कूड़ा कूड़ा गाड़ी में न गिर कर सड़क पर बिखर जाता है। इसी के साथ यह वीडियो लोगों को इस तरह की किसी भी हरकत को न करने की सीख भी देता है। बता दें कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर कूड़ा लेने इकठ्ठा करने के लिए कूड़ा गाड़ी लगाई गई है।