Political News: “भारत के इतिहास में सबसे भ्रष्ट और कम पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री अगर कोई हुआ है….अंहकार उनका सातवें आसमान पर है…”,अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, VIDEO
Political News: कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त होने के बाद पूरे देश की राजनीति में खलबली मची हुई है. तो वहीं इसी बीच भारत की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि, केंद्र सरकार डरी हुई है. इसी के साथ उन्होंने मीडिया से कहा कि “जिस तरह से राहुल गांधी को फंसाया गया है और उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई है…हम अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन यह एक कायरतापूर्ण और डरी हुई सरकार का काम है. “
मीडिया सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल ने देश की जनता से लोकतंत्र बचाने के लिए आगे आने की अपील की और कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, हम सबको साथ आना होगा. यह राहुल गांधी या कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह देश को तानाशाह और कम पढ़े-लिखे व्यक्ति से बचाने की लड़ाई है. इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि, “आज जो हो रहा है, वह बहुत खतरनाक है. वह एक देश.
एक पार्टी का माहौल बनाना चाहते हैं. इसे तानाशाही कहते हैं.” इसी के साथ उन्होंने ट्विटर पर एक ट्विट किया है राहुल गांधी के लोकसभा से निष्कासन को “चौंकाने वाला” मामला बताया. इसी के साथ कहा कि देश बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है. उन्होंने पूरे देश को डरा रखा है. 130 करोड़ लोगों को उनकी अहंकारी शक्ति के खिलाफ एकजुट होना होगा. (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो