Queen Elizabeth II Died: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में 11 सितम्बर को रहेगा राष्ट्रीय शोक, ब्रिटेन में रो रही है जनता, देखें महारानी के बचपन का वीडियो, अब किंग होंगे 73 साल के प्रिंस चार्ल्स

September 9, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। गुरुवार को बकिंघम पैलेस द्वारा यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (96) के निधन की खबर जैसे ही दी गई, न केवल ब्रिटेन बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी के साथ भारत में भी 11 सितम्बर को एक दिन का शोक घोषित कर दिया गया है। तो वहीं ब्रिटेन की जनता रो रही है और महल के बाहर एकत्र होकर श्रद्धांजलि दे रही है। लोग कह रहे हैं कि अब वह कभी भी महारानी को नहीं देख पाएंगे। अब ये सब इतिहास बन कर रह गया है।

महारानी की उस वक्त की तस्वीर, जब वह युवा थीं।

बता दें कि गुरुवार को बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर बताया था कि महारानी का गुरुवार दोपहर ही बालमोरल महल में शांति से निधन हो गया था। महारानी का जन्म 1926 में हुआ था और उनकी मृत्यु 8 सितम्बर 2022 को हुई है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद भारत ने 11 सितंबर 2022 को एक दिन के शोक की घोषणा की गई है। गृह मंत्रालय ने इस सम्बंध में एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी है कि दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में, भारत सरकार ने फैसला किया है कि 11 सितंबर को पूरे भारत में राजकीय शोक का एक दिन होगा।

बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने स्कॉटलैंड में अंतिम सांस ली थी। इस सम्बंध में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें “हमारे समय के दिग्गज” के रूप में याद किया और कहा कि उन्होंने अपने देश और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया और “सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता की पहचान की”।

महारानी की तबीयत ठीक नहीं थी और वह चिकित्सकीय देखरेख में थीं क्योंकि डॉक्टर “महामहिम के स्वास्थ्य के लिए चिंतित थे”। बकिंघम पैलेस ने घोषणा की कि बाल्मोरल कैसल में उनकी मृत्यु हो गई, जहां शाही परिवार के सदस्य उनके स्वास्थ्य के खराब होने के बाद उनके पास पहुंचे थे। महारानी पिछले साल के अंत से ही “एपिसोडिक मोबिलिटी प्रॉब्लम्स” से पीड़ित थीं। अपने ताबूत को वापस लंदन लाए जाने के बाद, महारानी अपने अंतिम संस्कार से पहले करीब चार दिनों तक वेस्टमिंस्टर हॉल के राज्य में रहेंगी। वहीं बता दें कि महारानी की मृत्यु के बाद किंग चार्ल्स बाल्मोरल से लंदन के लिए उड़ान भर चुके हैं।

अब चार्ल्स होंगे राजा
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब उनके बेटे चार्ल्स राजा होंगे और उनका शार्षक चार्ल्स तृतीय होगा। बता दें कि एजिलाबेथ द्वितीय का शासनकाल 70 साल का रहा है, जो कि ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लम्बा शासनकाल है। चार्ल्स, जो कि 73 साल के हैं अब किंग मतलब राजा होंगे। उनकी पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट होंगी।

यहां देखें वायरल वीडियो