Lucknow: एक दिवसीय क्रिकेट मैच के तहत गुरुवार सुबह से ही लखनऊ में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का एक दिवसीय क्रिकेट मैच

October 5, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। गुरुवार (5 अक्टूबर) भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी (इकाना) इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम गुरुवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट मैच के तहत शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। डायवर्जन सुबह से क्रिकेट समाप्ति तक लागू रहेगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक रईश अख्तर ने दी।

जा सकेंगे इधर से
बाराबिरवा चौराहे से बंगलाबाजारा, तेलीबाग, करियप्पा, लालबत्ती से 1090 चौराहे के रास्ते जा सकेंगे।
पालीटेक्निक चौराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समता मूलक, लालबत्ती, तेलीबाग और बाराबिरवा के रास्ते दा सकेंगे।
आदर्श कारागार के सामने से मोहनलालगंज कस्बा तिराहे के रास्ते जा सकेंगे।
1090 चौराहे के रास्ते जा सकेंगे।
मोहनलालगंज अथवा तेलीबाग चौराहा से बाराबिरवा, करियप्पा चौराहे के रास्ते जा सकेंगे।
लालबत्ती चौराहे से करियप्पा, तेलीबाग अथवा बंगलाबाजार चौराहे से बारिबरवा के रास्ते जा सकेंगे।

जा सकेंगे इधर से
शहीदपथ तिराहा कानपुर रोड से सुलतानपुर रोड, रायबरेली रोड, अयोध्या रोड की ओर।
कमता शहीदपथ तिराहे से आने वाले वाहन सुलतानपुर रोड, रायबरेली रोड और कानपुर रोड की ओर।
उतरेटिया अंडरपास चौराहे से शहीपथ, अहिमामऊ, कमता तिराहा अयोध्या रोड।
गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुलतानपुर रोड से अहिमामऊ चौराहा की ओर।
लालबत्ती चौराहे से अहिमामऊ चौराहा, सुलतानपुर रोड, कानपुर की ओर।
हुसड़िया अंडर पास चौराहे से अहिमामऊ, शहीदपथ तिराहा कानपुर रोड की ओर।