Unnao News: “200 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है, गिरवा दिया जाएगा घर…चोरों व बदमाशों का एनकाउंटर कर दो…”,एक भाजपा विधायक के बयान ने मचाया हड़कम्प, वायरल हुआ वीडियो

July 30, 2023 by No Comments

Share News

Unnao News: सोशल मीडिया पर एक भाजपा विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि 200 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है. उनका घर जल्दी ही गिरवा दिया जाएगा. इसी के साथ इस वीडियो में वह यह भी कहते दिख रहे हैं कि चोरो व बदमाशों का एनकाउंटर कर दो.

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुरवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल सिंह का बताया जा रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि “इंस्पेक्टरों से कह दिया है कि चोरों व बदमाशों का एनकाउंटर कर दो, तभी यह सुधरेंगे.” वह ये भी कह रहे हैं कि,‘जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में माफिया व अपराधी घुसने से कांपते हैं. उसी प्रकार पुरवा विधानसभा के माफिया व अपराधी भी पुरवा छोड़ दें. मैं ला एंड आर्डर को हाथ में नहीं ले सकता. पुलिस से कह दिया है अपने हिसाब से काम करो.” इसी के साथ वीडियो में वह यह भी कह रहे हैं कि, ‘हमने एक भू माफिया का अवैध निर्माण गिरवा दिया है.

वहां कुछ लोग मातम मनाने गए थे.” सपा नेता सुनील रावत का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि, “एक ने कहा अनिल सिंह को 2027 में विधानसभा में घुसने नही देगें. मैं संविधान का पालन करता हूं. मैं तुम्हारे लिए ऐसे शब्द नही बोलूंगा, लेकिन तुमने जो कुकर्म किए हैं, उनका हिसाब लिया जाएगा. ग्राम सभा की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे व तुम्हारे खिलाफ दर्ज मुकदमे खोले जाएंगे. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर महल बनवाने वाले 200 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है. वे गरीबों का कब्जा छोड़ दें, नहीं तो उनके घरों को गिरवा दिया जाएगा. फिलहाल ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है, जिसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.

यहां देखें वीडियो-