Unnao News: कुर्सी से न खड़े होने पर अधिकारियों पर बरसे भाजपा विधायक अनिल सिंह, कहा, “अबकी बार से लिखा-पढ़ी करि देयाब” वायरल हुआ वीडियो

November 13, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा विधायक अनिल सिंह कहते दिख रहे हैं कि “जब पुरवा विधायक अनिल सिंह आया करें, तो सभी अधिकारी खड़े हो जाया करें। सौ बार कहि चुके हैं, अबकी बार से लिखा-पढ़ी करि देयाब” इसी दौरान ये भी दिखाई देता है कि कुछ लोग डर की वजह से खड़े भी हो गए।

बता दें कि शनिवार को उन्नाव जिला पंचायत की बैठक में पुरवा विधायक अनिल सिंह कुछ विभागों के अधिकारियों के बैठे रहने पर नाराज हो गए। कमरे में घुसते ही उन्होंने अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाईं और अगली बार से ऐसी गलती होने पर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही। साथ ही कहा कि अधिकारियों की कुर्सी विधायकों की कुर्सी से ऊंची नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब पुरवा विधायक अनिल सिंह आया करें, तो सभी अधिकारी खड़े हो जाया करें। सौ बार कहि चुके हैं, अब आगे से होगा तो लिखापढ़ी करि देब।

विधायक के इस रुतबे को देख कुछ अधिकारी तो खड़े भी हो गए। वहीं, कुछ लोग बैठे भी रहे। जिला पंचायत की बैठक में पुरवा विधायक अनिल सिंह ने कहा कि अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। अनिल सिंह ने अपनी कुर्सी नीची होने पर भी आपत्ति जताई। साथ ही कहा कि सुधार कर लें, वरना उच्चाधिकारियों को पत्र लिखेंगे। मीडिया सूत्रों के मुताबिक एक सदस्य के प्रतिनिधि की ओर से अधिकारियों से अपमान जनक व्यवहार से अधिकारियों और कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले को लेकर सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने कहा है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। अगर अधिकारियों के साथ अभद्रता की गई है तो तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)

यहां देखें वीडियो