Basic Shiksha: आधार-DBT सहित परिषदीय स्कूलों के तमाम कामों में पूरे UP में कानपुर पिछड़ा, आग बबूला हुए महानिदेशक विजय किरण आनन्द, नगर क्षेत्र सहित 8 विकास खंडों के BEO का रोका गया वेतन, पढ़ें पूरा आदेश

August 23, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग कानपुर तमाम विभागीय व स्कूल के कार्यों को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश (UP) में सबसे पीछे चल रहा है। इसको लेकर महानिदेश स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश, विजय किरण आनन्द ने नाराजगी जताई है और एक सप्ताह के अंदर सभी छूटे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि 22 अगस्त को महानिदेशक की लखनऊ में समीक्षा बैठक थी, जहां पूरे प्रदेश के जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों ने हिस्सा लिया था और अपने-अपने जिले के कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए आंकड़े प्रस्तुत किए गए थे, जिसमें से कानपुर में अभी भी डीबीटी आधार आथन्टिकेशन एवं छात्र-छात्राओं के आधार बनाने, खाद्य सुरक्षा भत्ती की फीडिंग के साथ ही अगस्त माह की केपीआई की प्रगति जनपद कानपुर में अत्यंत न्यून पाई गई। इसी पर महानिदेशक ने नाराजगी जताते हुए एक हफ्ते में काम पूरा करने की चेतावनी भी दी।

इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कानपुर नगर सुरजीत कुमार सिंह ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए नगर क्षेत्र के साथ ही बिधनू, भीतरगांव, सरसौल, कल्याणपुर, चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन, बिल्हौर के खंड शिक्षाधिकारियों का वेतन तब तक के लिए रोक दिया गया है, जब तक सभी अधूरे कार्य पूरे नहीं हो जाते। इन सबसे के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया गया है।

पढ़ें पूरा आदेश