UP Crime: मथुरा के रेलवे स्टेशन से चुराया गया बच्चा मिला भाजपा नेता के घर, पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भांडाफोड़, 8 गिरफ्तार, वायरल हुआ था बच्चा चुराने का सीसीटीवी फुटेज, देखें वीडियो
मथुरा। मथुरा के रेलवे स्टेशन से चुराया गया बच्चा भाजपा नेता के घर पर मिला है। इस सम्बंध में मथुरा पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए लिखा है कि इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर, बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया है। इस गिरोह के 6 सदस्य, और बच्चे को 1 लाख 80 हजार में खरीदने वाले पति-पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया, यानी कुल 8 व्यक्ति गिरफ्तार।
इसी के साथ पुलिस ने खुलासा किया है कि हाथरस निवासी डॉक्टर दम्पत्ति की शह पर चलाये जा रहे मानव तस्करी/ बच्चा चोर गिरोह के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दिनांक 24 अगस्त को अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर कुल 08 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। इस तरह से मथुरा जीआरपी ने बच्चा चोर गिरोह का भांडाफोड़ भी किया है।
बता दें कि मथुरा पुलिस ने ट्विटर पर सीसीटीवी फुटेज वायरल करते हुए लोगों से अपील की थी कि बच्चा चोरी करने वाले शख्स को पकड़वाने में मदद करें। 24 अगस्त को आरोपित ने अपने साथियों के साथ मथुरा रेलवे स्टेशन पर अपनी मां के साथ सो रहे सात माह के बच्चे को उठा कर भाग निकला था। मथुरा पुलिस ने शख्स का फोटो भी वायरल किया था। इसी के साथ पुलिस की चार टीमें भी बच्चा चोरी करने वाले की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। फिलहाल घटना के पांचवें दिन मथुरा जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और बच्चे को उसकी मां से मिलवाने के साथ ही बच्चा चोर गिरोह का भांडाफोड़ भी किया।
देखें क्या कहा भाजपा नेता और पुलिस ने
इस सम्बंध में भाजपा नेता विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि वह उनको इस बात की जानकारी नहीं थी कि बच्चे को चोरी करने के बाद उनको दिया गया है। उन्होंने तो बच्चे को गोद लिया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि मथुरा के रेलवे स्टेशन से चुराया गया बच्चा कथित तौर पर फिरोजाबाद में एक भाजपा नेता के घर पर मिला है। इसकी जानकारी होने के बाद उनके घर पर छापा मारा गया था।
विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल को पुलिस ने 1.8 लाख में बच्चा खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने ये भी बताया कि बच्चे को जिस शख्स ने चुराया था, उसकी पहचान दीपू कुमार के रूप में हुई है। वहीं विनीता अग्रवाल ने दावा किया कि उनकी एक 12 साल की बेटी है और उनका कोई बेटा नहीं है। इसलिए उन्होंने बच्चे को गोद लिया था। उनको इस बात की जानकारी नहीं थी कि बच्चे का अपहरण किया गया है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के साथ ही रैकेट में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ मथुरा जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम ने किया। एसपी मथुरा ने बताया कि ये पूरा रैकेट बच्चा चोरी करके उन लोगों को बेचता था, जिनके बच्चे नहीं होते हैं। (फोटो एसपीजीआरपी आगरा के ट्विटर हैंडल से ली गई है, लाल घेरे में बच्चा चुराने वाले दीप कुमार की तस्वीर है)
ये सीसीटीवी फुटेज हुआ था वायरल