UNNAO: उन्नाव में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की हुई मौत, देखें दर्दनाक वीडियो

July 17, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्ष लाठी-डंडों से लड़ाई कर रहे हैं। एक पक्ष की ओर से एक युवक डंडा लेकर लड़ रहा है तो दूसरे पक्ष की ओर से युवक के साथ ही महिला और युवतियां भी लाठी, ईंट फेंक कर लड़ रही हैं। इसी बीच एक पक्ष का युवक जमीन पर गिर जाता है। युवतियां उठाती हैं, लेकिन वह नहीं उठता।

वीडियो वायरल करने वाले एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि उन्नाव का ये वीडियो दिल दहलाने वाला है, भयावह! देखिए मौत का लाइव वीडियो। जहां दो पक्षों में मारपीट के दौरान युवक हुआ मरणासन्न। अत्यंत दुखद ! इसी के साथ बताया गया है कि मरणासन्न युवक कमलेश ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है। मामला उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बाराखेड़ा गांव का बताया जा रहा है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

श्मशान में शिवार्चन: अनूठी पहल, सावन के पहले रविवार को किन्नर बहनों ने विधि-विधान से कराई भोलेबाबा की पूजा, देखें वीडियो