UTTAR PRADESH:मैनपुरी महिला थाने के अंदर आरोपी ने पुलिस पर ही बोल दिया हमला, जमकर हुई हाथापाई, देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पुलिस पर हमला करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश (UTTAR PRADESH) के जिले मैनपुरी जिले के महिला थाने का है। दरअसल आरोपी युवक को घर में झगड़ा होने के बाद काउंसलिंग के लिए थाने बुलाया गया था, जहां उसने पुलिसकर्मी पर ही हमला बोल दिया। किसी तरह पुलिस कर्मी ने उस पर काबू पाया और लॉकअप में बंद कर दिया।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक घर में पत्नी से झगड़ा होने के बाद, उसकी पत्नी की ओर से आरोपित पर मार-पीट और दहेज मांगने को लेकर उत्पीड़न करने का मामला दर्ज था। इस पर आरोपित को काउंसलिंग के लिए महिला थाने में बुलाया गया था। इस पूरे प्रकरण की प्रभारी महिला थाने के पुलिस अधिकारी थीं। आरोपित को जैसे ही थाने में आया, वह पुलिस से ही मारपीट करने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे थाने में बंद कर उसके खिलाफ मारपीट का एक और मामला दर्ज कर दिया।
उधर आरोपित युवक के भाई मोहन दीक्षित ने मीडिया को बताया कि उसका भाई का दिमागी संतुलन खराब है। इसका इलाज एम्स में चल रहा है। वह जरा सी बात पर मार-पीट करने लगता है। दूसरी ओर मधुवन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित युवक पर उसके ससुर ने दहेज मांगने व मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी को लेकर उसे महिला पुलिस थाने में बुलाया गया था। इसके बाद उसने मारपीट की। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर परिजन कोई मेडिकल प्रपत्र उपलब्ध कराते हैं तो उस पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।