UP:ट्रांसफर होने पर स्कूल छोड़ कर जाने लगे सरकारी स्कूल के शिक्षक तो फूट-फूट कर लिपट कर रोए बच्चे, वीडियो हुआ वायरल, देखें दिल को छू लेने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कुछ बच्चे एक शख्स से लिपट कर रो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश (UP) के चंदौली के रायगढ़ प्राथमिक विद्यालय का है। यहां के शिक्षक शिवेंद्र सिंह का हाल ही में हरदोई के लिए ट्रांसफर हो गया था। 12 जुलाई को शिवेंद्र सिंह का वर्तमान स्कूल नें आखिरी दिन था। उनके विदाई समारोह में स्कूल के बच्चे इतना भावुक हो गए कि अपने प्यारे शिक्षक को स्कूल से जाता देख सहन नहीं कर सके और फूट-फूट कर रोने लगे। इस दौरान शिवेंद्र बच्चों को सांत्वना देते भी दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में शिवेंद्र कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वह जल्द ही बच्चों से मिलने के लिए आएंगे। इसी के साथ उन्होंने बच्चों को सलाह भी दी कि मेहनत करके खूब पढ़ो, मन लगाकर पढ़ो और तरक्की करो। मीडिया सूत्रों के मुताबिक शिवेंद्र का पढ़ाने का तरीका एकदम अलग है, जो कि बच्चों को काफी पसंद आता है और बच्चों को जो भी पढ़ाया जाता है, वह सब समझ में भी आता है। वह बच्चों को इंटरनेट के बारे में जानकारी देने से लेकर जीवन को सही तरीके से जीने का सलीका भी सिखाते थे। खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने के साथ ही जागरूक करने का काम भी करते थे। यही वजह रही कि बच्चे शिवेंद्र के स्कूल से जाने की बात पर रोने लगे। बता दें कि शिवेंद्र ने 2018 में बतौर सहायक अध्यापक स्कूल में ज्वाइन किया था।