UP:संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ ने भी नहीं निभाया वादा, आक्रोशित माध्यमिक शिक्षकों ने किया शिक्षा भवन का घेराव, DIOS ने फिर से दिया दो दिन में वेतन देने का आश्वासन, कैसे मनेगा शिक्षकों का रक्षाबंधन, देखें वीडियो

August 3, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) की राजधानी के माध्यमिक शिक्षकों को कई महीने से वेतन न मिलने पर बड़ी संख्या में आक्रोशित शिक्षकों ने लखनऊ स्थित शिक्षा भवन का घेराव किया और शिक्षाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार पाण्डेय ने पहुंचकर मामले को शांत कराया और दो दिन के अंदर वेतन भुगतान का एक बार फिर से आश्वासन दिया।

बता दें कि कल ही संयुक्त शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों को 3 अगस्त अर्थात आज कई महीनों से लम्बित वेतन देने का भरोसा दिया था, लेकिन बुधवार को भी वेतन नहीं दिया गया। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ क्रिश्चियन इण्टर कालेज एवं सेन्टीनियल इण्टर कालेज सहित 21 मध्यमिक विद्यालयों ने सैकड़ों शिक्षकों का वेतन नहीं दिया है, जिसकी वजह से माध्यमिक शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और मुहर्रम जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी मना पाने की स्थिति में नहीं हैं। तो वहीं शिक्षाधिकारियों की ओर से मात्र आश्वासन ही दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ के प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता डा. आरपी मिश्र ने बताया कि 27 जुलाई, 2022 को जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पाण्डेय ने दो दिन में वेतन देने की बात कही थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी वेतन भुगतान नही हुआ था, फिलहाल उन्होंने फिर से दो दिन के अंदर वेतन दिलाने का वादा किया है, अगर रक्षाबंधन से पहले वेतन नहीं मिलता है तो बड़ा आंदोलन करने को शिक्षक मजबूर होंगे। वहीं 2 अगस्त को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने तीन अगस्त को दोपहर 01 बजे तक वेतन भुगतान के लिए आश्वसन दिया था लेकिन उन्होंने भी अपना वादा नहीं निभाया।

घेराव में डा. आरपी मिश्र, जिलाध्यक्ष डा. आरके त्रिवेदी, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला मंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय व्यय निरीक्षक मीता श्रीवास्तव, संरक्षण समिति के संयोजक इन्द्र प्रकाष श्रीवास्तव, संयोजक समन्वय समिति के संयोजक अनिल शर्मा, सदस्य राज्य परिषद डा. पीके पन्त, अनुराग मिश्र, अरूण कुमार अवस्थी, उपाध्यक्ष मंजू चौधरी, विनीता श्रीवास्तव, आरपी सिंह, आलोक पाठक, मनोज कुमार, रजनेश शुक्ल, शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, लखनऊ क्रिश्चियन कालेज के प्रधानाचार्य नवीन कुमार मसीह, आजाद मसीह, सुमित अजय दास एवं सेन्टीनियल इण्टर कालेज के स्वप्निल वाटसन सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यां एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं सहित सैकड़ों शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

देखें किन स्कूलों ने नहीं दिया है वेतन
लखनऊ किष्चियन इण्टर कालेज
सेन्टीनियल इण्टर कालेज
डीएवी इण्टर कालेज
योगेष्वर ऋषिकुल इण्टर कालेज
गांधी इण्टर कालेज अमांवा
महात्मा गाधी इण्टर कालेज, मलिहाबाद
नेशनल इण्टर कालेज
बप्पा श्री नरायण इण्टर कालेज
राष्ट्रीय उघोग आश्रम चिनहट


जन विकास इण्टर कालेज, पपनामऊ
काषीष्वर इण्टर कालेज
राज नारायण इण्टर कालेज
स्वतंत्र गर्ल्स इण्टर कालेज
यशोदा गर्ल्स इण्टर कालेज
दयानन्द कन्या इण्टर कालेज
महिला इण्टर कालेज
कस्तूरबा कन्या इण्टर कालेज
विद्यान्त इण्टर कालेज