UP:शिक्षक निर्वाचन के लिए शुरू हुआ शिक्षक मतदाता अभियान, देखें शिक्षकों से क्या की गई अपील
July 28, 2022
No Comments
कानपुर। शिक्षक नेता शैलेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को शिक्षक निर्वाचन के लिए अधिक से अधिक शिक्षकों को मतदाता बनाने की अपील की। इस मौके पर एसजीएम इंटरनेशनल इन्द्रा नगर के सभागार में कानपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रबंधकों की बैठक संपन्न हुई।
समस्त प्रबंधकों एवं केपीएस एसोसिएशन के सचिव मयंक बाजपेई, बलविंदर सिंह, सचिन चित्रांश, केके दुबे, प्रेम चन्द्र अग्निहोत्री, सौरभ द्विवेदी, रत्नेश शुक्ला, सुष्मित मिश्रा , नीटा एसोसिएशन के विवेक अवस्थी, सतेंद्र कटियार ने एक स्वर में अधिक से अधिक शिक्षकों को मतदाता बनाने की अपील का समर्थन किया। सभा का संचालन केपीएस एसोसिएशन के सचिव मयंक बाजपेई एवं संरक्षण डॉ नरेंद्र द्विवेदी ने किया।