UP:देश मना रहा है अमृत महोत्सव और बेटियां अभी भी जर्जर टीन शेड के नीचे पढ़ने को हैं मजबूर, देखें लखनऊ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलिहाबाद की जर्जर “तस्वीर”, देखें क्या बोले DIOS

July 24, 2022 by No Comments

Share News

ये सौभाग्य है कि भारत स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है, अर्थात आजादी के 75 साल हो गए हैं, लेकिन इसी भारत के अंदर बेटियों के लिए “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ ” का नारा देने वाले जिम्मेदार उन्हें सुविधाओं से लैस स्कूल भी मुहैया करा पाने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। बेटियां आज भी जर्जर टीन शेड के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। ताज्जुब की बात तो ये है कि जर्जर स्कूल की तस्वीर सामने आई है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलिहाबाद से। इस स्कूल में छात्राएं जर्जर टीन शेड के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। तो वहीं इस स्कूल की दीवारें भी जर्जर हो कर अपनी कमजोरी बयां कर रही हैं। कुल मिलाकर बेटियां अपनी जान को जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

यूपी बोर्ड की पुस्तकों को महंगा बेचने वालों पर होगी कार्यवाही, देखें यूपी बोर्ड प्रयागराज ने 34 विषयों के 67 पाठ्यपुस्तकों के क्या तय किए हैं रेट, प्रदेश भर के DIOS को दिए निर्देश

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलिहाबाद

राजधानी लखनऊ से सटा मलिहाबाद का ये राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काफी इंटीरियर में है। कक्षा 6 से 12 तक संचालित होने वाले इस विद्यालय में करीब 500 से अधिक स्टुडेंट्स पढ़ते हैं, जिनके पास छत के नाम पर जर्जर टीन शेड है। कुछ छात्राओं की कक्षाएं तो पेड़ के नीचे संचालित की जाती है। अर्थात अचानक अगर बारिश हो गई तो छात्राओं को सिर छुपाने के लिए जर्जर टीन शेड का ही सहारा लेना पड़ेगा, जिसका कोई भरोसा नहीं कि कब टूटकर नीचे गिर जाए। आपको बता दें कि ये स्कूल तो बानगी भर है, इसी तरह न जाने कितने ही इंटर कॉलेज और परिषदीय स्कूलों के भवन प्रदेश भर के जिले में संचालित हो रहे हैं, जिनके भवन जर्जर हो गए हैं, लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। सामाजिक संस्थाएं भी अगर मदद को आगे आती हैं तो केवल शहर में स्थित सरकारी स्कूलों के लिए और ग्रामीण में स्थित स्कूल अपनी सुंदरता की बाट जोहते रह जाते हैं।

किया गया वृक्षारोपण
बता दें कि इसी स्कूल में 23 जुलाई को निरीक्षण के लिए उपशिक्षानिदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ माध्यमिक (DDR) ओम प्रकाश मिश्रा और जिला विद्यालय निरीक्षक-2 दिनेश सिंह राठौर ने संयुक्त रूप से लखनऊ के इन्टीरियर माल मलिहाबाद क्षेत्र के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया था, उन्होंने राजकीय बालिका इण्टर कालेज मलिहाबाद और वीरांगना ऊदादेवी राजकीय बालिका इण्टर माल लखनऊ का भी निरीक्षण किया और वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर डीडीआर ने विद्यालय परिवार को वृक्षारोपण का महत्व भी बताया। इस मौके पर विद्यालय में साफ-सफाई संतोषजनक पायी गई।

Lucknow:फर्जी IPS बनकर सोशल मीडिया पर रौब झाड़ने वाला गिरफ्तार, यशस्वी यादव की फोटो एडिट कर बनाई थी अपनी फोटो, एमिटी यूनिवर्सिटी से की थी एमबीए की पढ़ाई

वीरांगना ऊदादेवी राजकीय बालिका इण्टर माल लखनऊ

देखें क्या बोले अधिकारी
राजकीय बालिका विद्यालय मलिहाबाद के जर्जर हाल पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राकेश पाण्डेय ने बताया कि ये जल्द ही इस विद्यालय की निर्माण कार्य प्रोजेक्ट अलंकार के तहत बजट के लिए लिखा जाएगा। फिलहाल इस प्रोजेक्ट के तहत दो इंटर कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए बजट मिला है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज और हुसैनाबाद शामिल हैं। निशातगंज को जहां एक लाख तो वहीं हुसैनाबाद को दो करोड़ का बजट प्राप्त हुआ है। वहीं डीडीआर ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि नई स्कीम के तहत अनुदान स्वीकृत करवाकर इस विद्यालय का निर्माण कार्य कराया जाएगा। प्रोजेक्ट अलंकार का आशय ही यही है कि पुराने से पुराने विद्यालयों का फिर से निर्माण कार्य करा कर उसे पठन-पाठन योग्य बनाना।