UP:शादी के सात महीने बाद भी “Good News” न मिलने पर छलका एक पुलिसकर्मी का दर्द, 15 दिन के अवकाश के लिए लिख डाला अनोखा पत्र, पढ़ें दिलचस्प लेटर
सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का अवकाश आवेदन पत्र वायरल हो रहा है। इस अवेदन पत्र में बलिया जिले के 112 में तैनात सुनील यादव ने लिखा है कि उसकी शादी को सात महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक उसके परिवार को कोई “खुशखबरी” नहीं मिली है, अर्थात उसकी पत्नी गर्भवती नहीं हुई है। इसलिए डाक्टर ने सलाह दी है कि उसे अपनी पत्नी के साथ रहना होगा। इस तरह का पत्र लिखकर सुनील ने 15 दिन के EL की मांग की है। फिलहाल यह अनोखा पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मजे की बात तो ये है कि इस पत्र को संस्तुति सहित अग्रसारित भी कर दिया गया है।
पढ़ें सुनील की पूरी बात
सुनील ने लिखा, “प्रार्थी की शादी को सात महीने हो गए, अभी तक कोई खुशखबरी नहीं मिली। मैडम डाक्टर के सलाहनुसार दवा ली है और “उनके” साथ रहना है। प्रार्थी अपने घर पर निवास करेगा। अत: श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी को 15 दिवस की ईएल अवकाश देने की कृपा करें।” इसी के साथ सुनील ने अपने घर का पता लिखा है। सुनील गोरखपुर के रहने वाले हैं और बलिया में तैनात हैं।