यूपी बोर्ड की पुस्तकों को महंगा बेचने वालों पर होगी कार्यवाही, देखें यूपी बोर्ड प्रयागराज ने 34 विषयों के 67 पाठ्यपुस्तकों के क्या तय किए हैं रेट, प्रदेश भर के DIOS को दिए निर्देश

July 24, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। अब अगर किसी दुकानदार ने यूपी बोर्ड की पुस्तकों को महंगे दाम में बेचा तो उनकी खैर नहीं। शिकायत के बाद उन पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। इस सम्बंध में अपर सचिव पाठ्यपुस्तक यू पी बोर्ड प्रयागराज ने प्रदेश भर के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक ( DIOS) को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ कुल 34 विषयों के 67 पाठ्यपुस्तको के दर व प्रकाशन सहित सूची भी जारी कर दी गई है।

UP:जानलेवा हुई लखनऊ के पॉश इलाके राजेंद्र नगर की सड़क, मात्र दो महीने पहले ही बनी सड़क नहीं झेल सकी एक भी बारिश, देखें वीडियो

अपर सचिव ने प्रत्येक जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने जनपद के प्रत्येक माध्यमिक विद्यालयों के प्रिन्सिपल्स को उपरोक्त दर सूची उपलब्ध करवाते हुए प्रत्येक स्टूडेंट को बताया जाए कि यदि कोई भी दुकानदार इन पुस्तकों के अतिरिक्त इससे मिलती जुलती अन्य महंगी पुस्तक बेंचने का प्रयास करे तो तत्काल उसकी शिकायत सम्बन्धित जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक से करें जिससे उन दुकानदारों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जा सके। क्लास 9,10,11,12,के समस्त छात्र छात्राओं अभिभावकों से निवेदन है कि उपरोक्त सूची में दर्शायी गयी विभाग द्वारा अनुमोदित न्यूनतम दरों की पाठ्य पुस्तकों को ही अपने अपने पाल्यों को दिलवायें।

Lucknow:फर्जी IPS बनकर सोशल मीडिया पर रौब झाड़ने वाला गिरफ्तार, यशस्वी यादव की फोटो एडिट कर बनाई थी अपनी फोटो, एमिटी यूनिवर्सिटी से की थी एमबीए की पढ़ाई

सचिव यू पी बोर्ड के उपरोक्त निर्देश को लखनऊ मण्डल के जेडी सुरेंद्र तिवारी द्वारा भी लखनऊ मण्डल के सभी 6 dios को अनुपालनार्थं अग्रसारित किया जा चुका है। इसकी जानकारी डॉ दिनेश कुमार मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराई गई है।