UP News: अखिलेश ने शेयर किया पिता मुलायम सिंह यादव का कुश्ती वाला वीडियो, कहा, “सब याद बनकर रह जाते हैं…जब समय का चरखा चलता है”, देखें वीडियो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव के कुश्ती के दांवपेंच वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भावुक पंक्तियां लिखी हैं और कहा है, “सब याद बनकर रह जाते हैं…जब समय का चरखा चलता है।”
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव किस तरह से एक शख्स को कुश्ती के दांवपेंच से अवगत करा रहे हैं। बता दें कि 10 अक्टूबर 2022 को मुलायम सिंह यादव का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसी के बाद से उनके बेटे अखिलेश यादव का ट्विटर हैंडल उनके अंतिम संस्कार के वीडियो और फोटो से भरा पड़ा है। अखिलेश यादव ने अपने पिता की याद में पल-पल की तस्वीरें साझा की हैं। इसी के साथ मुखाग्नि से लेकर अस्थि विसर्जन और उसके बाद के सभी कर्मकांड की तस्वीरों व वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। इन सभी तस्वीरों व वीडियो में अखिलेश यादव बेटे के सभी फर्ज को निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपावली की पूर्व संध्या पर इस वीडियो को वायरल कर जिस तरह से अखिलेश ने अपने पिता की पुरानी यादों को साझा किया है और जो लिखा है, उससे साफ जाहिर होता है कि अपने पिता के बिना ये उनकी पहली दीपावली कितनी सूनी है और इस पल वो उनको कितना याद कर रहे हैं।
देखें वीडियो