UTTAR PRADESH:शराब के लिए पैसे न देने पर पोते ने दादा-दादी की हत्या कर, शवों को छिपाया अलग-अलग कमरों में, फरार

June 26, 2022 by No Comments

Share News

उत्तर प्रदेश (UTTAR PRADESH) के बदायूं जिले के दामरी गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गांव के एक बुजुर्ग दम्पत्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बुजुर्गों का हत्या उनके पोते ने ही की है और शव दो अलग-अलग कमरों में क्षत-विक्षत रूप में मिला है।

COVID-19:बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, जानें क्या दी जा रही हैं सुविधाएं, चिकित्साधिकारी ने बुखार आने पर खुद से इलाज न करने की दी सलाह

पुलिस ने पूरे मामले में बताया कि पोता घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। जानकारी मिली है कि शराब को लेकर हुए विवाद के बाद ही पोते ने अपने दादा-दादी की हत्या की है। मृतकों की पहचान प्रेम शंकर (65) और भवन देवी (60) के रूप में हुई है।

सुहागिनों को नहीं रखना चाहिए ज्यादा उपवास, जानें इस सम्बंध में क्या कहतें हैं पुराण, सूर्यास्त के समय रहें सिर ढक कर, पति की दीर्घायु के लिए करें ये सरल उपाय

पूरी घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी हिमेश 20 साल का है। वह यहां अपने दादा-दादी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। परिवार ने हिमेश पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। अधिकारी ने आगे बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए पास के ही सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। इसी के साथ इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हत्या 22 जून को हुई बताई जा रही है, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना रविवार को मिली। परिवार ने बताया कि आरोपी हिमेश शराब की लती है। इस मामले को लेकर वह अक्सर ही अपने परिवार वालों को भी अभद्र बातें बोलता रहता था। शराब खरीदने के लिए उसने पैसे मांगे थे, जिसको लेकर उसे डांट दिया गया था।

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के ट्वीटर पर बने एक अकाउंट पर “भारत की राष्ट्रपति” लिखा होने पर हो रही है कड़ी आलोचना, तो एक अन्य अकाउंट पर लिखा “राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार”,जानें कौन सा सही है अकाउंट

UP: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने 2024 का लोकसभा बलिया से लड़ने की घोषणा, जानें किस राजनीतिक दल से लड़ेंगे चुनाव, देखें वीडियो

UGC-NET परीक्षा की तारीखें जारी, देखें पूरी जानकारी

UP:औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने पीजीआई से शेयर की अपनी लव स्टोरी, कभी जिसके लिए सहा था विरोध वो पत्नी आज हैं प्रयागराज की मेयर, एक छोटे से कमरे में की थी शादी, मैरिज सर्टिफिकेट हुआ वायरल