UP:उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ दबंगों ने की अभद्रता, जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे बच्चों को रोका पुलिस ने, देखे वायरल वीडियो
June 24, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो कल से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि कुछ छोटे स्कूली बच्चे तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं और उनको पुलिस रोक रही है। इसी दौरान बच्चे नारा भी लगा रहे हैं, हम बच्चों को न्याय दो, गाली देने वाले को माफी मंगवाओ, गाली देने वाले पर कार्रवाई करो।
शिक्षकों ने आरोप लगाया कि नुमाइश लगाने वाले लोगों ने बच्चों को गालियां दी। यह वीडियो शेयर करने वाले एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि शाहजहांपुर की तहसील जलालाबाद में स्कूल के खेल के मैदान में लगी नुमाईश के विरोध में खिलाड़ा छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा। पैदल ही पहुंचे जिलाधिकारी से मिलने, लेकिन बीच में पुलिस ने रोका। फिलहाल पूरा मामला क्या है और इस पर कार्रवाई हुई या नहीं। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।