Teacher Election: MLC शिक्षक और स्नातक का चुनाव घोषित, देखें नामांकन से लेकर मतगणना की तारीखें, जानें रिटायरमेंट की डेट, पढ़ें आयोग का पूरा आर्डर

December 29, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एमएलसी शिक्षक और स्नातक का चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 5 जनवरी से 12 जनवरी तक नामांकन होगा और 30 जनवरी को मतदान के बाद 2 फरवरी 2023 को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग ने इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र में भी चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में 5 जगह चुनाव होने हैं, जिसमें से 3 स्नातक तो 2 शिक्षक निर्वाचन के।