UP News: उत्तर प्रदेश के इस जिले में मिला विलुप्त हो चुका सफेद हिमालयन गिद्ध, वायरल हुआ वीडियो, आश्चर्य में लोग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गिद्ध दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह सफेद हिमालयन गिद्ध है, जो कि विलुप्त हो चुका है। इसकी उम्र सैकड़ों वर्ष बताई जा रही है।
यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर के ईदगाह कब्रिस्तान का बताया जा रहा है। जानकारी सामने आ रही है कि यूपी के कानपुर में विलुप्तप्राय हिमालयन प्रजाति का गिद्ध शनिवार को बेनाझाबर में ईदगाह के पास मिला। वन विभाग ने आसमान से गिरे गिद्ध को पकड़कर चिड़ियाघर प्रशासन को सौंप दिया है। चिड़ियाघर में उसे 15 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा और इस दौरान उसकी हर गतिविधि पर नजर भी रखी जाएगी। बताया जा रहा है कि जब यह आसमान से गिरा तो इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े और अलग-अलग किस्से व कहानियां बनाने लगे।
वहीं डीएफओ श्रद्धा यादव ने मीडिया को जानकारी दी कि गिद्ध किसी वजह से जमीन पर आ गिरा था और उसे देखने के बाद स्थानीय लोगों ने बोरियों की मदद से पकड़ लिया। इस दौरान सैकड़ों लोग गिद्ध को देखने के उमड़ पडे़। बताया कि पकड़े गए गिद्ध विलुप्तप्राय प्रजाति का है। एक और गिद्ध के होने की बात कही जा रही है। उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया है कि गिद्ध दिखे तो वन विभाग को सूचना दें।
सुरक्षित रखा गया है गिद्ध को
चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ. नासिर जैदी ने मीडिया को जानकारी दी कि हिमालयन गिद्ध को अन्य पक्षियों से अलग अस्पताल परिसर में रखा गया है। इसका वजन करीब आठ किलो है। इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी कि चिड़ियाघर में वर्तमान में चार हिमालयन गिद्ध मौजूद हैं।
जानें क्या होती है हिमालयन गिद्ध की विशेषताएं
जानकारों के मुताबिक हिमालयन गिद्ध सात से बारह किलो वजन तक का होता है। इसके अलावा पंख फैलाने पर उसकी चौड़ाई तीन मीटर तक हो जाती है। यह गिद्ध पहाड़ी क्षेत्रों में 1200 से 5500 मीटर की ऊंचाई पर भारत से लेकर पाकिस्तान, कजाकिस्तान, उजबेगिस्तान, तजाकिस्तान, ईरान, नेपाल, भूटान व तिब्बत तक पाए जाते हैं। ये गिद्ध एक दिन में एक से डेढ़ किलो मांस खा सकता है। बता दें कि यह घटना 8 जनवरी की है। (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो