UP News: मिड डे मील बनाते वक्त गैस सिलेंडर में लगी आग, बुरी तरह झुलसी तीन रसोईयां, देखें दर्दनाक वीडियो, बाल-बाल बचे बच्चे

April 20, 2023 by No Comments

Share News

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के रामपुर कारखाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. जब बच्चों के लिए MDM का भोजन रसोईया बना रही थी उसी वक्त अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई. जिससे खाना बनाते समय तीन रसोईया गंभीर रूप से झुलस गयी. तीनों को अस्पताल लाया गया जहां एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

बता दें कि गम्भीर रूप से घायल रसोईयां का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. ऐसा बताया जा रहा है कि स्कूल में डेढ़ सौ छात्रों का नामांकन है जिनके लिए रसोईया संजू देवी, रेनू देवी, सविता देवी खाना बना रही थी कि गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने के चलते आग पकड़ लिया और तीनों गंभीर रूप से झुलस गई. वही स्कूल के प्रधानाध्यापक आनन्द तिवारी ने बताया कि खाना बनाते समय आग लग गई जहां तीनों रसोईयां झूलस गई है. बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया था.

यहां देखें वीडियो