UP:”हीरो तू मेरा हीरो है विलेन जैसा काम न कर…” गाने पर वीडियो बनाकर वायरल करने वाली महिला पुलिस सिपाही समेत दो और सस्पेंड, देखें वीडियो

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस कर्मी और दो पुरुष सिपाही दिखाई दे रहे हैं। महिला सिपाही “हीरो तू मेरा हीरो है विलेन जैसा काम न कर…” गाने पर एक्सप्रेशन दे रही हैं और पुरुष सिपाही उसके पीछे खड़े मुस्कुरा रहे हैं। तीनो वर्दी पहने हुए हैं और किसी सड़क के किनारे खड़े हैं। जहां ये वीडियो (रील) बनाई गई। फिलहाल तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Raccoon malware: एक बार फिर से इंटरनेट यूजर्स के लिए खतरा बन रहा है रकून मालवेयर, क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स में भी सेंध लगाने में सक्षम, बरतें ये सावधानी, अटैकर्स के बीच क्यों है लोकप्रिय, जानें तीन वजह, आसानी से चोरी हो जाता है पासवर्ड और पर्सनल डाटा

मीडिया सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल द्वारा बनाया गया है। दो पुरुष सिपाही भी उसके साथ ही कार्य करते हैं। फिलहाल ये जानकारी नहीं हो सकी है कि वीडियो कब का है, लेकिन वायरल अब हो रहा है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई, तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि कि हरदोई के एसपी राजेश द्विवेदी ने तीनों पर कार्रवाई की है। इसी तरह एक और वीडियो पहले वायरल हो चुका है जिसमें कानपुर की एक महिला सिपाही ने रील बनाकर वायरल किया था और बाद में तमाम आलोचना के चलते उसने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

Rajasthan:कन्हैयालाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, मुम्बई में हुए आतंकी हमले की तारीख और उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों की बाइक का नम्बर निकला एक, पुलिस ढूंढ रही कनेक्शन, देखें फोटो