Lulu Mall Controversy:लूलू मॉल को शुद्ध करने अयोध्या से पहुंचे आचार्य परमहंस को लिया गया हिरासत में, आक्रोशित आचार्य ने पुलिस से कहा दूर खड़े हो, वायरल हुआ वीडियो

July 19, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। लखनऊ में नया-नया खुला लूलू मॉल से विवाद का साथ छूटता दिखाई नहीं दे रहा है। हाल ही में यहां पढ़ी गई नमाज के मामले में अयोध्या के आचार्य परमहंस शुद्धिकरण करने पहुंचे थे तो पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं कि वह मंत्रों से मॉल को शुद्ध करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उनको ऐसा नहीं करने दिया। बता दें कि हिरासत के दौरान पुलिस और आचार्य में धक्का-मुक्की भी हुई।

वायरल वीडियो में आचार्य पुलिसकर्मी को दूर खड़े रहने की हिदायत दे रहे हैं और काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। वह कहे हैं कि भारत में रह कर भगवा का अपमान कर रहे हैं।

इसी के साथ उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि पुलिस बत्तमीजी से पेश आ रही है, जबकि अकेले आया हूं। लूलू मॉल के शुद्धिकरण के लिए आया था, क्योंकि अवैध रूप से यहां नमाज पढ़ी गई। मैं तो अकेले आया हूं,फिर मुझे क्यों रोक दिया गया। बता दें कि नमाज मामले में पुलिस ने चार लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने हाल ही में मॉल में सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़कर विवाद खड़ा किया था।

गिरफ्तार किए गए युवक