UP:योगी सरकार की साख पर बट्टा लगा रहे हैं आयुर्वेद निदेशक, शिकायत आयुष मंत्री तक पहुंची, देखें क्या-क्या लगे हैं आरोप

July 18, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) सरकार चाहे कितनी भी योजनाएं बनाले मगर जनता तक पहुंचाने का काम करने वाले ही अगर सरकार के वफदार न हों तो जनता को तमाम समस्याओं का सामना ही करना पड़ता है और फिर जनता सरकार पर से भरोसा खो देती है। इसी का ताजा उदाहरण सामने आया है आयुष मंत्रालय से। आरोप है कि आयुर्वेद निदेशक चिकित्सकों का मानसिक उत्पीड़न तो करते ही हैं, साथ ही वह सरकारी वाहनों का दुरुपयोग भी जमकर कर रहे हैं। इसी के साथ उन पर आरोप लगाया गया है कि अपने लोगों की नियुक्ति भी विभाग के उच्च पदों पर करना चाहते हैं।

UP:महिला ने युवक को जड़े थप्पड़ पे थप्पड़, लगाया अभद्रता का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

आयुर्वेद निदेशक के खिलाफ हाल ही में कई बार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शिकायत करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु से विभागीय जांच की मांग की है। परिषद के पदाधिकारियों ने ये भी शिकायत की है कि निदेशक की कई बार शिकायत करने के बावजूद उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पदाधिकारियों का आरोप है कि आज भी वे कार्यकारी निदेशक के पद पर बने हुए हैं। प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश ने भी इस मामले में एक बार फिर नव निर्वाचित मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु से मिलकर पुनः शिकायत की है।

Lulu Mall:लूलू मॉल की पार्किंग में खड़ी सपा विधायक की कार पर हमला, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार, देखें वीडियो

प्रतिनिधिमंडल ने एक और नया आरोप यह लगाया है कि निदेशक डाक्टर का मानसिक शोषण करते हैं। विडियो कॉल करते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। पिछली बार इन पर सरकारी वाहनों के दुरुप्रयोग का आरोप लगा था। आरोप यह भी है कि निदेशक नियम के विरुद्ध तरीकों से अपने पक्ष के लोगों को औषधि निरीक्षक मुख्यालय में पद पर नियुक्त करना चाहते हैं। ताकि निष्पक्ष जांच होने में समस्या न आये। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सवाल उठाया है कि क्या किसी निदेशक के अपने पद पर बने रहते हुए निष्पक्ष जांच की अपेक्षा की जा सकती है? फिलहाल शिकायत दर शिकायत के बाद भी कार्यकारी निदेशक पर कोई कार्यवाही न होने कहीं-कहीं विभाग की पारदर्शी कहे जाने वाली व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। हालांकि पूरे मामले की बॉल अब मंत्री दयाशंकर मिश्र के पाले में है, देखना ये है कि वह क्या निर्णय लेते हैं। फिलहाल इस पूरे मामले व आरोपों को लेकर कार्यकारी निदेशक की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डा. प्रवीण राय, महासचिव डा. जोगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डा. धीमान शामिल रहे।