UP News: भीषण ठंड के बीच कई जिलों में स्कूल बंद…चलेंगी ऑनलाइन क्लासेस

December 28, 2025 by No Comments

Share News

UP News: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और शीत लहर के बीच जहां माध्यमिक विद्यालयों का समय बदल दिया गया है तो वहीं छोटे बच्चों के लिए स्कूल की छुट्टी कर दी गई है. 29 दिसंबर से बदले हुए समय यानी सुबह दस बजे से स्कूल खुलेंगे और शाम तीन बजे तक क्लास चलेंगी. पहले यह समय साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक था. हालांकि कई जिलों में सुबह 10 बजे से ही स्कूल खुल रहे थे. तो वहीं लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में 1 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है. ये आदेश सभी बोर्ड्स के स्कूलों पर लागू होगा. 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. ये स्कूल 29 से 1 जनवरी तक बंद रहेंगे. अगर आदेश के बाद भी स्कूल खुले मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी. हालांकि इसी बीच लखनऊ के जाने-माने सीएमएस स्कूल ने कल से ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था कर दी है. तो वहीं अन्य स्कूलों में भी इसी तरह की व्यवस्था करने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि बच्चों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराया जा सके.

इन जिलों में भी स्कूल बंद

इसी के साथ ही अयोध्या, रायबरेली, गोंडा और वाराणासी में भी कक्षा आठ तक के स्कूलों को 29 और 30 दिसंबर के के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है. फिलहाल अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों को स्कूल आना होगा.

37 जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग की ओर से कल यानी सोमवार के लिए प्रदेश के 37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 12 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट के साथ ही शीत लहर की भी चेतावनी जारी की गई है. इसमें कानपुर के साथ ही प्रयागराज, वाराणसी भी शामिल है.

तो वहीं रविवार को यानी आज घने कोहरे के कारण कानपुर, आगरा, प्रयागराज और सहारनपुर में दृश्यता शून्य रही तो दूसरी ओर मेरठ में 15 मी.  फतेहपुर में 10 मी.,और हमीरपुर में 20 मीटर दृश्यता दर्ज की गई. इसी के साथ ही 6.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ और इटावा में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें-“हंगामा है क्यों बरपा…” ब्राह्मण विधायकों को भाजपा की नई चेतावनी तो इस BJP नेता ने किया समर्थन-Video