Kanpur News: मेयर से मिले शिक्षक नेता, टीचर्स की 9 लंबित समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कराने की मांग

September 15, 2023 by No Comments

Share News

Kanpur News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) के प्रतिनिधि मंडल ने आज महापौर प्रमिला पाण्डेय से वार्ता कर उन्हें शिक्षकों/शिक्षिकाओं की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से अवगत कराया। वार्ता में 9 सूत्रीय मांग पत्र पर महापौर और शिक्षक नेताओं के बीच चर्चा हुईं जिसमे प्रमुख रूप से शिक्षकों के चयन- प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति, एनजीओ शिक्षकों के लिए आकस्मिक अवकाश, उनके मानदेय में वृद्धि , अंशकालिक शिक्षकों के लिए समान कार्य समान वेतन, सातवें वेतनमान का लाभ एवम अवशेष जैसे मुद्दे रहे। वार्ता के बीच ही महापौर ने शिक्षा प्रभारी विद्या सागर को बुलाकर समस्याओं को हल करने के लिए निर्देश दिये।

वार्ता में प्रमूख रूप से शिक्षक नेता शैलेंद्र द्विवेदी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामहामंत्री राहुल मिश्रा, जय करन निषाद, शैलेंद्र अवस्थी, चंद्र दीप यादव,रोहित कन्नौजिया, अखिलेश कुशवाहा, दिनकर मिश्रा, श्वेता, नीरज रुहेला, समीर उत्तम, छाया सिंह, उदय मिश्रा, सुनील कुमार समेत समस्त नगर निगम विद्यालयों के प्रतिनिधि शिक्षक मौजूद रहे। जिलामहामंत्री राहुल मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी दी.