UP:उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर किए गए जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों और डायट प्रवक्ता के तबादले, अब जनपद के अन्दर शिक्षकों के ट्रांसफर की है बारी, जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू होगी प्रक्रिया, देखें क्या कहा बेसिक शिक्षा मंत्री ने, पढ़ें पूरा आदेश
लखनऊ। बुधवार को उत्तर प्रदेश (UP) में बड़े पैमाने पर बेसिक शिक्षा विभाग के जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों और डायट प्रवक्ता का तबादला किया गया है। बुधवार को तबादला किया गया है। अब जनपद के अन्दर शिक्षकों के ट्रांसफर की बारी है। इस सम्बंध में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जुलाई के पहले हफ्ते में जिले के अंदर शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कुछ कारणों से प्रक्रिया शुरू करने में देरी हो रही है, लेकिन शिक्षकों की समस्या और मांग को देखते हुए जल्द ही ब्लॉक और जनपद के ट्रांसफर किए जाएंगे।
देखें क्या कहा शिक्षकों ने
बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा जुलाई के पहले हफ्ते में जनपद के अंदर ट्रांसफर किए जाने का आश्वासन देने की बात पर बेसिक शिक्षकों ने कहा कि जब तक ट्रांसफर का आदेश जारी नहीं हो जाता, तब तक हमारी मांग जारी रहेगी। क्योंकि पहले भी ऐसा हो चुका है कि मंत्री जी ने ट्रांसफर के आदेश निकालने की बात कही, लेकिन महीनों बाद भी आदेश नहीं आया। शिक्षकों का कहना है कि 13 साल से जनपद के अंदर शिक्षकों के ट्रांसफर नहीं किए गए हैं, जबकि नियम है कि पांच साल के अंदर ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया जाना चाहिए। फिलहाल शिक्षक सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मदद से अपनी समस्या शासन तक पहुंचा रहे हैं और इस ट्रांसफर के सम्बंध में अपनी मांग रख रहे हैं।
नीचे देखें पूरी सूची




