Noida:महिला को गाली देने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को बड़ा झटका, परिवार के साथ नहीं मना सकेंगे रक्षाबंधन, जमानत याचिका खारिज, देखें वीडियो

August 11, 2022 by No Comments

Share News

महिला को गाली देने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को रक्षाबंधन के दिन बड़ा झटका लगा है। इस बार वह परिवार के साथ रक्षाबंधन नहीं मना सकेंगे। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। त्यागी को उम्मीद थी कि उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली जाएगी और वह घर पर अपने परिवार के साथ राखी का त्योहार मनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने 16 को अन्य मामलों में सुनवाई के लिए आदेश दिया है।

बता दें कि नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सिटी में बीते शुक्रवार 5 अगस्त को एक महिला को गाली देने व धक्कामुक्की करने के आरोप में गिरफ्तार त्यागी के कई पुराने केस भी पुलिस ने खोल दिए हैं।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को कोर्ट ने महिला से मारपीट-दुर्व्यवहार मामले में श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। 16 अगस्त को धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की सुपुर्दगी) के तहत एक अन्य मामले में सुनवाई करने का निर्णय दिया है।

इसी घटना के बाद त्यागी पर लिया गया है एक्शन। (चेतावनी-वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल है)