Hijab Protest: ईरान में शुरू हुए हिजाब विरोध के समर्थन में उतरी UP की डॉक्टर, बाल काटकर ईरानी महिलाओं को किया सपोर्ट, वायरल हुआ वीडियो
नोएडा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक महिला कैंची से अपने बाल काट रही है।
यह वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा का बताया जा रहा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 15 ए की निवासी डा. अनुपमा भारद्वाज ने अपने बाल काटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसी के साथ अनुपमा ने ईरान में 18 दिन से जारी हिजाब विरोध का समर्थन सभी ईरानी महिलाओं के लिए किया है। बता दें कि ईरान में बड़ी संख्या में महिलाएं व लड़कियां हिजाब का विरोध कर रही हैं। फिलहाल ईरान से शुरू हुई हिजाब की लड़ाई के समर्थन में अब भारत की महिलाएं भी उतरने लगी हैं।
ईरान में बड़ी संख्या में लड़कियां, महिलाएं सरकार के खिलाफ विरोध अपने सिर के बाल काटकर कर रही हैं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 17 साल की निका शहकारमी सितम्बर महीने में लापता हो गई थी। इसके बाद करीब 10 दिन बाद उसके परिवार वालों को उसका शव मुर्दाघर में मिला था। इसके बाद महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसी के बाद से ही ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। मीडिया सूत्रों की मानें तो 16 सितम्बर को अमिनी की मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि 2019 के बाद से यह ईरान का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है।
यहां देखें वीडियो