हैवान की काट खाई उंगली, जमकर लड़ी…करवा चौथ मनाने ससुराल जा रही महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप

October 21, 2024 by No Comments

Share News

UP Police: करवा चौथ मनाने के लिए ससुराल जा रही महिला पुलिसकर्मी पर दरिंदे ने न वक्त देखा और न त्योहार, उसे खेतों में खींच ले गया है और दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी. इस बीच खुद को छुड़ाने के लिए महिला पुलिसकर्मी ने जमकर हाथापाई की और उसकी उंगली भी काट ली लेकिन दरिंदा अपनी हरकत में कामयाब रहा. पीड़िता उत्तर प्रदेश महिला पुलिस की हेड कांस्टेबल है. वह अकेले अपनी ससुराल जा रही थी. इसी दौरान उसे सुनसान इलाके में अकेला पाकर दरिंदे ने उसके साथ रेप किया.

शनिवार को दरिंदे ने घटना को कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना इलाके में अंजाम दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला पुलिस हेड कांस्टेबल अयोध्या में तैनात है. वह करवा चौथ त्योहार मनाने के लिए शनिवार को छुट्टी लेकर अपनी ससुराल जा रही थी. ससुराल वाला गांव आने के कुछ दूर पहले महिला एक सुनसान रास्ते से गुजर रही थी. इसी दौरान एक युवक जबरदस्ती उसे खेत में घसीट ले गया और उसका रेप किया. पीड़िता ने आरोपी के चंगुल से खुद छुड़ाने के लिए जमकर हाथापाई की और उसकी उंगली तक काट ली लेकिन वो दुष्कर्म करने में सफल रहा. दरिंदगी की इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी वहीं गांव का रहने वाला था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

इस तरह हुई आरोपी की पहचान

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने जब उसे खेत में घसीटने की कोशिश की तो उसने उसकी उंगली चबा ली थी और जमकर हाथापाई की थी. इस दौरान महिला सिपाही का एक दांत भी टूट गया और वह दर्द से कराहने लगी. इसी दौरान वह कमजोर पड़ गई और फिर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और रेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता द्वारा शिकायत किए जाने के बाद सेन थाना पुलिस ने क्षेत्र में तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया और फिर महिला कांस्टेबल की बताई गई पहचान के तहत चेहरे पर दाग और उंगली काटी होने कारण आरोपी को कुछ ही घंटे बाद पकड़ लिया गया. तो वहीं पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.

घटना को लेकर एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार ने बताया कि अंधेरा होने के चलते आरोपी ने हेड कांस्टेबल को खेत में ले जाकर के उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और कपड़े तक फाड़ दिए. आरोपी की पहचान धर्मेंद्र उर्फ कल्लू के रूप में हुई है वह बगल के गांव का ही रहने वाला है. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें-Diwali-2024: झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले 800 से अधिक बच्चों के लिए ये दीवाली होगी खास…CM योगी के मंत्री ने की ये तैयारी