UP Politics:पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की अधिकार सेना ने भाजपा सरकार के बैनर-पोस्टर के खिलाफ शुरू किया सेल्फी अभियान, देखें वीडियो, नेपाल की कवयित्री ने लिखा पार्टी के लिए गीत

September 12, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि वर्तमान में सत्ताधारी पार्टी के लोग अपनी पार्टी के आयोजनों की पब्लिसिटी के लिए न केवल सरकारी होर्डिंग का अनाधिकृत रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों जैसे चौराहों आदि पर भी कब्जा करके अपने बैनर लगा देते हैं, जोकि पूर्णतया नियम विरुद्ध व सरकारी राजस्व की क्षति है।

इसको लेकर उन्होने संगठन के प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वह इस तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए सेल्फी खींचकर संबंधित प्राधिकारी अधिकारी या जनपद के जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रमुख को अवगत कराते हुए इस कृत्य को रोके जाने के लिए प्रत्यावेदन दें। साथ ही उन्होंने बताया कि नेपाल की प्रतिष्ठित कवियत्री अमृता अग्रवाल द्वारा अधिकार सेना को समर्पित एक गीत लिखा गया है जिसका मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे उनके द्वारा ऑनलाइन लोकार्पण किया जाएगा।

बता दें कि अधिकार सेना का केंद्रीय कार्यालय 5/426 विराम खंड गोमती नगर, लखनऊ – 226010 में है। अधिकार सेना तेजी से आगे बढ़ रही है और लोग इससे जुड़ रहे हैं। हाल ही में अधिकार सेना से IIT दिल्ली के छात्र रहे जसवीर सिंह भी जुड़े हैं। तो वहीं अधिकार सेना अपने सभासद चुनाव के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर चुकी है। इसी के साथ अन्याय,अत्याचार भ्रष्टाचार के खिलाफ व आम नागरिकों के अधिकारों के उन्नयन के लिए अधिकार सेना ने आगामी नगर निगम निकाय चुनाव में राजधानी लखनऊ से अपने 5 प्रत्याशी घोषित करके आगामी नगर निगम निकाय चुनाव में पार्टी की सक्रियता की दावेदारी भी करने जा रही है। पार्टी के प्रवक्ता पत्रकार राजेंद्र मिश्र को बनाया गया है।