UPSC Topper Story: देश की सबसे कठिन परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप…जानें उनके बारे में सब कुछ; घरवाले जमकर नाचे-Video

March 6, 2026 by No Comments

Share News

UPSC Topper Anuj Agnihotri: देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी (सिविल सेवा परीक्षा 2025) का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट को upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर चेक किया जा सकता है. इस बार इस कठिन परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है तो वहीं राजेश्वरी सुवे दूसरे स्थान पर है तो वहीं एकांश ढुल ने तीसरी रेंक हासिल की है.

बता दें कि इस कठिन परीक्षा का रिजल्ट आमतौर पर इंटरव्यू खत्म होने के 4 से 6 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी करने की परम्परा चली आ रही है. इस साल यूपीएससी इंटरव्यू 27 फरवरी को खत्म हुए थे और रिजल्ट 6 मार्च को जारी कर दिया गया है. यानी परम्परा के अनुसार इस बार भी आयोग ने समय पर रिजल्ट जारी कर दिया.

कौन हैं अनुज अग्निहोत्री?

अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं और वर्तमान में वह DANICS में कार्यरत हैं. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से पहले वह 2023 में एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई की और फिर पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान सिविल सेवा परीक्षा की ओर बढ़ा. इसके बाद भारत की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. अनुज की शुरुआती शिक्षा राजस्थान के रावतभाटा से ही हुई और फिर उच्च शिक्षा यानी स्नातक पूरा करने के लिए उन्होंने जोधपुर का रुख किया. यहां उन्होंने एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की।

अनुज अग्निहोत्री का ये बयान हो रहा वायरल

बता दें कि इस सफलता के बाद अनुज के घर में खुशियां छा गई हैं और ढोल की थाप पर परिजन डांस करते भी नजर आ रहे हैं. दरअसल अनुज के घर का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अनुज अग्निहोत्री का एक बयान भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि ‘यह उनका तीसरा प्रयास था और जब रिजल्ट सामने आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

उन्होने बताया कि वह वर्तमान में DANICS सेवा में बतौर प्रोबेशनर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होने बताया कि 2023 में उन्होंने AIIMS जोधपुर से ग्रेजुएशन पूरा किया था. अनुज की प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान के रावतभाटा से ही हुई और फिर उच्च शिक्षा यानी स्नातक पूरा करने के लिए उन्होंने जोधपुर का रुख किया. यहां उन्होंने एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की।

क्या है DANICS?

बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली (सिविल) सेवाएँ को संक्षेप में DANICS कहते हैं. यानी अनुज अग्निहोत्री वर्तमान में यहां पर कार्यरत हैं. इसे पहले दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा परीक्षा कहा जाता था. यह केंद्रीय सिविल सेवा (CCS) का हिस्सा है.

यूपीएससी 2025 टॉपर लिस्ट

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2025 रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है. टॉप टेन टॉपर्स में ये अभ्यर्थी अपना नाम शामिल करने में हुए सफल

अनुज अग्निहोत्री
राजेश्वरी सुवे एम
अकांश ढुल
राघव झुंझुनवाला
ईशान भटनागर
जिन्निया ऑरोरा
ए आर राजा मोहिदीन
पक्षल सेक्रेटरी
आस्था जैन
उज्ज्वल प्रियंक

कंसोलिडेटेड रिजर्व लिस्ट में आए 258 अभ्यर्थी

सिविल सेवा परीक्षा नियम 2025 के नियम 20 (4) और (5) के मुताबिक, संघ लोक सेवा आयोग ने 258 कैंडिडेट्स को कंसोलिडेटेड रिजर्व लिस्ट में रखा है.
जनरल – 129
ईडब्ल्यूएस- 26
ओबीसी – 86
एससी – 08
एसटी – 06
PwDB-1 – 01
PwDB-2 – 02
कुल – 258

ये भी पढ़ें-UPSC Result 2024: “मेरे भाई ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी…” यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे ने दी पहली प्रतिक्रिया; मां ने बताया सफलता का राज- Video