30 साल की इंस्टाग्राम व्लॉगर को सहेली के बुजुर्ग पिता से हुआ प्यार…होने जा रही है शादी-Video

October 15, 2026 by No Comments

Share News

Auraiya: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग के पैरों में हल्दी लगाई जा रही है तो वहीं दूसरे वीडियो में इंगेजमेंट सेरेमनी होते हुए दिख रही है. यानी बुजुर्ग अपने से आधी उम्र की लड़को को अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे हैं.

दरअसल ये वीडियो औरैया से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामसुगर औरैया निवासी हैं और रानी राजपूत भी औरैया की ही हैं. दरअसल रामसुगर की बेटी राधा इंस्टाग्राम पर रील बनाती हैं और वह इंस्टाग्राम व्लॉगर हैं. तो वहीं 30 साल की रानी अक्सर राधा के घर आकर रील बनाया करती थी. रील बनाते-बनाते राधा की सहेली रानी को रामसुगर राधा के 75 साल के बुजुर्ग पिता से प्यार हो गया.फिर क्या था दोनों ने लोक-लाज का डर त्यागकर शादी करने की ठान ली. अब दोनों शादी करने जा रहे हैं.

फिलहाल रिंग सेरेमनी यानी इंगेजमेंट हो चुकी है. तो वहीं शादी होने वाली है. इसलिए अब हल्दी की रस्म हो रही है और खबर है कि नवरात्रि के बाद शादी होगी. वैसे तो शास्त्रों के मुताबिक हिंदू धर्म में अभी विवाह की कोई तारीख नहीं है क्योंकि जब तक देवउठनी एकादशी नहीं हो जाती और भगवान विष्णु जाग नहीं जाते तब तक विवाह मुहूर्त नहीं है लेकिन अब इस मामले में विवाह कैसे और कब होने जा रहा है. इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

ये भी पढ़ें-Lucknow: आवारा कुत्ते ने दौड़ाया तो सिक्योरिटी गार्ड ने राइफल से मार दी गोली, बेजुबान की मौके पर मौत- Video