UP News: ब्राह्मण उत्थान महासभा का संगठन विस्तार जारी…पांच प्रदेशों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा
UP News: ब्राह्मण उत्थान महासभा (बाराबंकी, उत्तर प्रदेश) (Brahmin Utthan Mahasabha, Barabanki) द्वारा आज (17.07.2026) को संगठन का विस्तार तत्काल प्रभाव से किया गया और निम्नलिखित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है.
इस सम्बंध में महासभा के संस्थापक/अध्यक्ष संजय अवस्थी ने बताया कि डा. ज्ञान प्रकाश तिवारी को उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार मिश्र और श्याम किशोऱ शुक्ल को संगठन मंत्री घोषित किया गया है. इसी के साथ ही प्रदेश प्रभारियों की भी घोषणा की गई है.
उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर विनीता त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं बिहार के उपाध्यक्ष के तौर पर सुधाकर प्रसाद दीक्षित को संगठन विस्तार का जिम्मा सौंपा गया है. मध्य प्रदेश का महामंत्री सतीष शुक्ला तो वहीं नई दिल्ली का महामंत्री ज्ञान प्रकाश शुक्ला को बनाया गया है. छत्तीसगढ़ के राष्टीय मंत्री के तौर पर संजय तिवारी के नाम की घोषणा की गई है.
ये भी पढ़ें-भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली पहुंचा भाई…. जंतर-मंतर पर जारी है धरना प्रदर्शन- Video