हनुमान जी की प्रतिमा के तीन दिन से चक्कर लगा रहा है एक कुत्ता…देखने उमड़ा जन सैलाब- Video
Bijnor: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि हनुमान जी का एक मंदिर है और एक कुत्ता लगातार बजरंगबली जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है ये कुत्ता पिछले तीन दिन से बजरंगबली जी की प्रतिमा की परिक्रमा कर रहा है.
यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के नंदपुर गॉव नगीने के पास स्थित हनुमान ज़ी के मंदिर से सामने आया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे और कुत्ते को परिक्रमा करते देख हनुमान जी की जयकार करने लगे. वीडियो शेयर करने वाले ने ये भी दावा किया है कि कुत्ता बजरंगबली ज़ी कि मूर्ति की दिन-रात परिक्रमा कर रहा है.
इस दौरान एक बार बैठ गया था तो कुत्ते के ऊपर एक कबूतर आकर बैठ गया लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ ही समय बाद मंदिर के आस-पास ही एक कबूतर मरा पाया गया. इस पूरी घटना को लेकर लोग भगवान का चमत्कार बता रहे हैं. फिलहाल कुत्ता किस वजह से ये कर रहा है. इसकी सही जानकारी सामने नहीं आ सकी है.
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि कुत्ता ऐसा किसी बीमारी की वजह से कर सकता है. तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अगर कुत्ते को कोई बीमारी है तो फिर वो किसी और चीज के भी चक्कर लगा सकता था. आखिर वह हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनकी प्रतिमा के ही चक्कर क्यों काट रहा है? फिलहाल ये पूरी घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है. कोई कुत्ते के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है. तो वहीं बजरंगबली जी के जयकारे मंदिर के आस-पास लगाए जा रहे हैं. फिलहाल ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता और न ही अंधविश्वास पर जोर देता है.
ये कुत्ता पिछले तीन दिन से जिला बिजनौर नंदपुर गॉव नगीने के पास हनुमान ज़ी के मंदिर मे बजरंगबली ज़ी कि मूर्ति के चककर काट रहा है दिन रात इस दौरान एक बार बैठ गया था तो कुत्ते के ऊपर एक कबूतर आकर बैठ गया कुछ ही समय बाद कोई कबूतर मर गया,,, प्रभु कि लीला है सब pic.twitter.com/VMPJJr2xqS
— Amar Mishra (@Anti_LJ_Force) January 14, 2026
ये भी पढ़ें-“कहां के मोदी है…?” बच्चे ने रोते हुए बताई ये समस्या और पीएम पर फोड़ दिया गुस्सा-Video