UP News: सुहागरात पर दुल्हन का खूनी खेल…दूल्हे को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

April 2, 2026 by No Comments

Share News

Rampur Bilaspur: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खून से लथपत एक लड़का अपनी आपबीती बता रहा है और कह रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहेगा क्योंकि अगर वह रहा तो वह उसे मार देगी. मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर के बिलासपुर से सामने आया है.

दुल्हान उत्तराखंड से आई है. यहां पर 29 मार्च को सामूहिक विवाह हुआ था. दुल्हन का कहना है कि उसके घरवालों ने उसकी शादी जबरदस्ती करा दी है. शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल आई और रात में दुल्हा अपने कमरे में गया तो पत्नी ने उसे पीट दिया. इसके बाद जब पति ने अपनी पत्नी के मायकेवालों से शिकायत की तो सभी लोग दुल्हे के घर पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हुई लेकिन यहां बात बनने के बजाए और बिगड़ गई.

यहां पर लड़की के मायकेवालों ने लड़के को इतना पीटा की लहूलुहान कर दिया. उसके सिर पर गम्भीर चोटे आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लड़का अपने साथ हुई घटना का जिक्र कर रहा है. लड़की जहां किच्छा उत्तराखंड की रहने वाली है तो वहीं लड़का रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

पीड़ित युवक ने बताया कि मेरा सुहागरात का दिन था जब मैं कमरे में गया तो लड़की बोली तेरे साथ नहीं रहना चाहती. मेरी जबरदस्ती घरवालों ने शादी करवाई है. इतना कहते ही लड़की ने उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया और गले की चेन भी तोड़ दी. लड़का और उसके परिवार वाले डरे हुए हैं और उनका कहना है कि वे इस लड़की के साथ नहीं रहेंगे. लड़के का कहना है कि अगर वह इसी लड़की के साथ रहा तो वो मर जाएगा.

तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर रिप्लाई करते हुए पुलिस ने कहा है कि मसन्दर्भित प्रकरण में थाना बिलासपुर पुलिस द्वारा घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया, प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी. विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है.

ये भी पढ़ें-मौलाना को बिहार से गिरफ्तार कर UP लाई STF…अब मांगी माफी; CM योगी आदित्यनाथ की मां को कहे थे अपशब्द-Video