पत्नी की अजब-गजब हरकत… पति के मोबाइल न देने पर सड़क पर ही शुरू कर दी मारपीट-Video

June 29, 2025 by No Comments

Share News

Hamirpur News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला और पुरुष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रागौल स्टेशन से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी ने पति से उसका मोबाइल मांगा लेकिन उसने नहीं दिया.

इस पर पत्नी ने सार्वजनिक तौर पर ही उसको मारना शुरू कर दिया. इस पर पति ने भी अपने बचाव में पत्नी को पीट दिया. इस अजीबो-गरीब घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को शक था कि उसके पति का किसी लड़की के साथ चक्कर चल रहा है और वह चोरी-छुपे उससे बात करता है.

इसी शक के चलते उसने स्टेशन पर ही पति से उसका मोबाइल मांगा लेकिन पति ने देने से इंकार कर दिया. इसके बात महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और महिला ने अपनी मां के साथ मिलकर पति पर हमला बोल दिया और फिर जमकर मारपीट हुई. इससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. इसी दौरान किसी ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तो वहीं इस वीडियो को लेकर अभी पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आय़ा है.

ये भी पढ़ें-हाईवे पर रंगरेलिया मनाने वाले नेताजी का एक और धमाकेदार डांस Video वायरल…हसीना के संग लगाए ठुमके