कोतवाली में ड्यूटी के दौरान रोमांस करते दिखे महिला और पुरुष सिपाही- Video
Jalaun Police Station: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक और युवती किसी कार्यालय में रोमांस कर रहे हैं. ये वीडियो उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई कोतवाली से सामने आया है. पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले इस वीडियो में रोमांस करते दिख रहे महिला-पुरुष सिपाही हैं और वे कंट्रोल रूम में तैनात हैं.
फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. तो वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की है. दरअसल महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भूल गए कि कंट्रोल रूम में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और वे रोमांस करते रहे. इस दौरान दोनों आपत्तिजनक स्थिति में सीसीटीवी में कैद हो गए और अब यही सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल ख़ड़े कर रहे हैं तो वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पुरुष सिपाही अरविंद पटेल को निलंबित कर दिया है तो दूसरी ओर महिला सिपाही की भूमिका की भी जांच जारी है. सूत्रों की मानें तो जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे की विभागीय कार्रवाई होगी.
इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जाएगा. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
गजब है UP पुलिस! जालौन के उरई कोतवाली में एक महिला कॉन्स्टेबल सहकर्मी पुरुष पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ बार-बार अश्लील कृत्य कर रही थी। उसकी ये हरकत CCTV कैमेरा में कैद हो गई। मामला उजागर होने पर अधिकारियों ने महिला कॉन्स्टेबल की जगह पीड़ित पुरुष कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया 🙂 pic.twitter.com/QdbQuz1GV6
— Moksh Of Men (@mishrag47) June 25, 2026
ये भी पढ़ें-स्कूल में अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक-शिक्षिका का Video वायरल