स्कूल में अश्लील हरकत करते महिला टीचर और शिक्षक का Video वायरल…शिक्षा के मंदिर का मंदिर हुआ शर्मसार
Kannauj Teachers Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें किसी स्कूल के अंदर महिला टीचर और शिक्षक बेहद ही शर्मनाक हरकत करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर को इन जैसे शिक्षकों ने दूषित कर दिया है. इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
इस वीडियो को लेकर पुलिस ने भी एक्शन लिया है. वीडियो उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के किसी प्राइमरी स्कूल का है. यह स्कूल सौरिख ब्लॉक के बझेड़ी गांव में स्थित है. शिक्षक की पत्नी ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, पति अवेधश पाल की हरकत पर नजर रखने के लिए पत्नी रंजना पाल ने स्कूल में हिडेन कैमरा लगवाया था. इसी में ये हरकत कैद हुई है. फिलहाल वीडियो पुराना दिख रहा है क्योंकि दोनों ने वूलेन कपड़े पहन रखे हैं. दावा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई वर्षों से वैवाहिक विवाद चल रहा है व मामला भी फैमिली कोर्ट में लंबित पड़ा हुआ है. तो वहीं वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है व परिजनों का कहना है कि ऐसे शिक्षक बच्चों को क्या शिक्षा देंगे. इनको स्कूल से बाहर किया जाना चाहिए.
क्लासरूम बना ‘रोमांस का अड्डा’, मर्यादा भूलने वाले दोनों शिक्षक सस्पेंड!
यूपी के कन्नौज से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली करतूत सामने आई है, एक सरकारी स्कूल में क्लासरूम खाली पाकर एक महिला और पुरुष टीचर मर्यादा भूल बैठे !!
बच्चों को पढ़ाने के बजाय दोनों ने इधर-उधर देखा और… pic.twitter.com/JU83L0p0Pi
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) July 15, 2026
फिलहाल इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. तो वहीं पुरुष शिक्षक पर कार्रवाई हुई है और उनको स्कूल ने सस्पेंड कर दिया गया है. आगे की जांच जारी है. ता दें कि रंजना खुद ग्राम पंचायत अधिकारी हैं. उनका आरोप है कि, अवधेश से उनकी शादी साल 2020 में हुई थी. कुछ दिन तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में उसे दहेज के लिए तंग किया जाता रहा.
2021 में फैमिली कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मामला उन्होंने दर्ज करा दिया. इसी दौरान उनको पति के अफेयर की जानकारी मिली तो कक्षा में कैमरे लगवा दिए और असली करतूत सामने आ गई.
➡️ कन्नौज के प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
➡️ वीडियो में दो शिक्षकों के क्लासरूम में आपत्तिजनक व्यवहार का दावा किया जा रहा है।
➡️ दावा है कि शिक्षक की पत्नी ने शक के आधार पर विद्यालय के कमरे में हिडन कैमरा लगवाया था।
➡️ वीडियो में एक पुरुष शिक्षक और एक… pic.twitter.com/Dx2izfQuon— Rashtravaani (@rashtravaaniIND) July 14, 2026
तो वहीं आरोपी शिक्षक ने दावा किया है कि उसने बीवी को पढ़ाया और अधिकारी बनाया लेकिन उसकी नौकरी लगते ही उसे छोड़ दिया. दोनों के दो बच्चे हैं लेकिन पत्नी बच्चों से मिलने नहीं देती. फिलहाल इस मामले में कन्नौज पुलिस ने थाना प्रभारी सकरावा को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित कर दिया है.
ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी है, इस वीडियो की पुष्टि और दावों की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
सरकारी स्कूल के क्लासरूम में शिक्षक और शिक्षिका का रोमांस करते हुवे वीडियो हुआ वायरल।
शिक्षा विभाग में मची हलचल उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का है ये वीडियो। pic.twitter.com/QG8FlqXVX7
— मनीष मिश्रा (@Sanatnimaneesh) July 15, 2026
ये भी पढ़ें-तीन साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला…रुह कंपा देने वाला Video वायरल