“ठाकुर हूं… करना मत…” बैंक की महिला कर्मचारी ने ग्राहक को बोले अपशब्द; सपा ने सीएम योगी पर साधा निशाना-Video 

February 9, 2026 by No Comments

Share News

Kanpur Panki HDFC Bank Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पनकी स्थित निजी बैंक HDFC का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला कर्मी आस्था सिंह बैंक के ग्राहक के साथ अभद्रता कर रही हैं और कुछ अपशब्द भी कह रही हैं.

हालांकि आरोप ये भी है कि ग्राहक ने पहले आस्था सिंह के साथ गाली-गलौज की. इस पर उन्होने आपा खो दिया और जो मुंह में आया कह दिया. फिलहाल इस मामले में सभी आस्था सिंह को ही टारगेट कर रहे हैं तो वहीं सपा ने सीएम योगी पर निशाना साधा है.

दूसरी ओर महिला बैंक कर्मी की इस हरकत को लेकर बैंक प्रबंधन पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक. आस्था सिंह ने गाली देते हुए कहा ‘मैं ठाकुर हूं…’ और फिर मारने के लिए लैपटॉप तक उठा लिया. यह वीडियो एचडीएफसी पनकी ब्रांच-2 का बताया जा रहा है. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि कहासुनी किस बात को लेकर हुई लेकिन ये जानकारी सामने आई है कि पहले ग्राहक ने ही आस्था सिंह से गाली-गलौज शुरू की थी लेकिन उसका वीडियो वायरल न करके केवल आस्था सिंह का ही वीडियो वायरल किया जा रहा है.

हावी हो रहा है ठाकुरवाद

समाजवादी पार्टी (सपा) की मीडिया सेल ने इस मामले में एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि  उत्तर प्रदेश में अब ठाकुरवाद सरकारी संस्थानों से निकलकर प्राइवेट संस्थाओं तक भी पहुंच गया है. पोस्ट में आगे कहा गया है कि हर जगह पर जाति का दंभ इतना हावी हो गया है कि जरा-जरा सी बात पर मुख्यमंत्री महोदय के स्वजातीय ठोक देने की बात बोल रहे.  इसी के साथ ही ये भी कहा गया है कि इस वीडियो में एक प्राइवेट संस्थान में हो रही बातचीत सुनिए और यूपी में व्याप्त जातिवाद की कल्पना कीजिए. पोस्ट में आगे कहा गया है कि इसी जातिवाद और ठोकवाद, गालीबाजी और आपराधिक मानसिकता के जनक हैं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी.

ये भी पढ़ें-DM ने पेश की मिसाल…बेटी का एडमिशन करा दिया आंगनवाड़ी स्कूल में; वजह भी बताई- Video वायरल